मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:37 · नई दिल्ली संस्करण

'तुम्बाड' फेम सोहम शाह ने किया फिल्म 'क्रेजी' का ऐलान, कहा- यह एक ‘अतरंगी’ फिल्म होने वाली है

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

तुम्बाड की अपार सफलता के बाद उद्यमी एवं अभिनेता सोहम शाह अब अपने अगले प्रोजेक्ट से दर्शकों का दिल जीतने के लिए एक बार फिर तैयार हैं। एक कल्ट क्लासिक बन गई फिल्म तुम्बाड भारत में 50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सबसे बड़ी री-रिलीज बनकर सामने आई है। ऐसे में सोहम अब अपने नए प्रोजेक्ट क्रेजी से दर्शकों को सरप्राइस करने के लिए तैयार हैं।प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए सोहम शाह ने कहा, "यह पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है और मार्च 2025 में रिलीज होगी। यह एक ‘अतरंगी’ फिल्म है और तुम्बाड से बिल्कुल अलग है। मैंने इसमें धोती की जगह कोट पहना है।" हालांकि, उन्होंने ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है।सोहम के प्रोड्यूसर के रूप में काम उनकी ये कमिटमेंट दिखाती है कि वो "नई मेनस्ट्रीम सिनेमा" बनाने में विश्वास रखते हैं, जो हर प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव, अनोखी कहानी, और नया नजरिया देता है।उल्लेखनीय है कि तुम्बाड 2 की घोषणा ने पहले ही उत्साह को और बढ़ा दिया है, जिससे फैंस के बीच काफी चर्चा हो रही है। अब 7 मार्च, 2025 को क्रेजी रिलीज होने और तुम्बाड 2 पर काम चल रहा है। सोहम शाह एक बार फिर दिखा रहे हैं कि सिनेमा के लिए उनके प्यार की कोई सीमा नहीं है। चाहे वह लोककथा हॉरर हो या कुछ और अतरंगी, सोहम ऐसी फिल्में बनाना जारी रखते हैं जो दर्शकों को अपने साथ बांधे रखती हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर