मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 3:01 · नई दिल्ली संस्करण

'मेरा बच्चा है अक्षरा' - पवन सिंह का इमोशनल ड्रामा, पत्नी ज्योति ने दिया करारा जवाब

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने मुंगेर के दुर्गा पूजा महोत्सव में मंच से अक्षरा सिंह को याद किया। पवन ने कहा, 'अक्षरा मेरा बाबू, मेरा बेटा है। उनके पिताजी भैया और माताजी भाभी हैं। अगर मेरे बच्चे को लगता है गलती हुई है तो दिल से सॉरी। अगर उनके माता-पिता को बुरा लगा तो मैं क्षमा मांगता हूं।' इसके बाद पवन ने फैंस से पूछा - क्या आप दोनों को फिर साथ देखना चाहते हो? भीड़ ने तालियों से हामी भरी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन41 बार पढ़ा गया
'मेरा बच्चा है अक्षरा' - पवन सिंह का इमोशनल ड्रामा, पत्नी ज्योति ने दिया करारा जवाब

भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ी पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है। कभी प्यार, कभी तकरार और फिर सालों की दूरी के बाद अब इस रिश्ते में नया मोड़ आता दिख रहा है। बिहार के मुंगेर जिले के कल्याणपुर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के मंच से पावर स्टार पवन सिंह ने सबके सामने अक्षरा सिंह को लेकर दिल की बात कह दी। मंच पर गाना रोककर पवन सिंह ने कहा - 'अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है। उनके पिताजी हमारे बड़े भैया हैं और उनकी माताजी हमारी भाभी हैं। 'इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़कर माफी मांगी। पवन ने कहा, 'मेरे बच्चे को लगता है कि मुझसे कोई गलती हुई है, तो मैं उसको दिल से सॉरी बोलता हूं। 



मां-बाप, मां-बाप होते हैं, उनसे बड़ा इस दुनिया में कोई नहीं होता। अगर मेरे कारण अक्षरा जी के माता-पिता को कभी बुरा महसूस हुआ हो या गलत लगा हो, तो मैं भैया-भाभी से दिल से क्षमा मांगता हूं और उन्हें प्रणाम करता हूं। प्रेम से बोलिए भारत माता की जय।' पवन सिंह के इतना कहते ही पंडाल तालियों और सीटियों से गूंज उठा। माफी मांगने के बाद पवन सिंह ने भीड़ से सवाल पूछा, 'आप लोग क्या चाहते हैं कि ये जोड़ी फिर से स्क्रीन पर साथ दिखे?' भीड़ ने जोर-जोर से हां में जवाब दिया। इस पर पवन मुस्कुराए और बोले, 'बहुत जल्द ये जोड़ी एक साथ नजर आएगी।' उनके इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर पवन-अक्षरा के कमबैक की चर्चा तेज हो गई है। 



फैंस कमेंट कर रहे हैं कि भोजपुरी को उसकी सुपरहिट जोड़ी वापस मिलनी चाहिए। पवन और अक्षरा एक समय भोजपुरी की सबसे हिट जोड़ी माने जाते थे। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में और गाने दिए। काम करते-करते दोनों करीब आए और रिलेशनशिप में रहे। लेकिन 2018 में पवन सिंह ने अचानक ज्योति सिंह से दूसरी शादी कर ली। इस बात से अक्षरा को गहरा झटका लगा। इसके बाद अक्षरा ने पवन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें शराब के नशे में मारपीट, कमरे में बंद कर टॉर्चर करना और करियर बर्बाद करने की कोशिश जैसे आरोप शामिल थे। पवन की तरफ से भी तीखे बयान आए और दोनों के रास्ते अलग हो गए। 



पवन के इस माफी वाले वीडियो के वायरल होते ही उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। उन्होंने लिखा, 'वाह रे राजपूताना स्वाभिमान' के साथ हंसने और ताली वाली इमोजी लगाई। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इसे पवन के बयान पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है।अब सबकी नजरें अक्षरा सिंह के रिएक्शन पर टिकी हैं। क्या अक्षरा पवन की इस सार्वजनिक माफी को स्वीकार करेंगी और क्या सच में दोनों फिर से बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे, ये आने वाला वक्त ही बताएगा।



यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर