मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 3:01 · नई दिल्ली संस्करण

70 लाख के लिए कॉलर पकड़ा! जन सुराज अध्यक्ष से भिड़ा वेंडर, वीडियो वायरल होते ही BJP ने PK को घेरा

जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से गाड़ी वेंडर की हाथापाई का वीडियो वायरल है। वीडियो में वेंडर भारती का कॉलर पकड़कर बदसलूकी करता दिखा। विवाद गाड़ी के किराए के 70 लाख रुपये बकाये को लेकर बताया जा रहा है। भारती ने कहा वीडियो 15 दिन पुराना है, समझौता हो गया है, FIR नहीं हुई। BJP प्रवक्ता प्रेम रंजन और कुंतल कृष्ण ने PK को घेरा, कहा- ये धन सुराज है, पारदर्शिता के दावे फेल।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन83 बार पढ़ा गया
70 लाख के लिए कॉलर पकड़ा! जन सुराज अध्यक्ष से भिड़ा वेंडर, वीडियो वायरल होते ही BJP ने PK को घेरा

बिहार में जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के साथ बदसलूकी और हाथापाई का वीडियो वायरल होने से सियासी पारा चढ़ गया है। घटना पटना के पाटलिपुत्र स्थित जन सुराज कार्यालय के बाहर की बताई जा रही है। वीडियो में दिख रहा है कि मनोज भारती कार की पिछली सीट पर बैठे हैं और सफेद कुर्ता-टोपी पहना एक शख्स आकर उनका कॉलर पकड़ लेता है, थप्पड़ मारने की कोशिश करता है। वहां मौजूद कार्यकर्ता बीच-बचाव करते सुनाई दे रहे हैं - "मारपीट नहीं करो, दीपक-दीपक"। दावा है कि यह विवाद गाड़ियों के किराए के बकाये को लेकर है। जन सुराज ने पिछले दो साल से और 2025 विधानसभा चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में गाड़ियां किराए पर ली थीं। वेंडर का आरोप है कि पार्टी पर लाखों का भुगतान बाकी है। 



सोशल मीडिया पर यह रकम 70 लाख से लेकर 2 करोड़ तक बताई जा रही है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। RJD नेता राजीव रंजन ने भी ट्वीट कर 2 करोड़ बकाये का दावा किया। एक दूसरे दावे में कहा जा रहा है कि 14 अक्टूबर को दीपक इंटरप्राइजेज के संचालक दीपक कुमार अपने पिता के साथ कार्यालय पैसे मांगने पहुंचे थे और पहले मनोज भारती ने उनके बुजुर्ग पिता को थप्पड़ मारा, उसके बाद वेंडर भड़का। मनोज भारती ने कहा है कि यह वीडियो 15-20 दिन पुराना है और घटना के बाद उन्होंने पाटलिपुत्र थाने में लिखित सूचना दी थी। पुलिस के मुताबिक आवेदन में FIR की मांग नहीं थी, सिर्फ भविष्य में ऐसी घटना रोकने की मांग थी। जांच में जन सुराज ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है और वेंडर ने माफी मांग ली है। इसलिए कोई FIR दर्ज नहीं हुई है।



वीडियो बुधवार 21 अक्टूबर को वायरल होते ही BJP ने प्रशांत किशोर को घेर लिया। BJP प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा - "अगर भुगतान के विवाद में पीड़ित को इस हद तक जाना पड़ा कि कॉलर पकड़ना पड़ा, तो निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। बिहार को बड़े भाषण नहीं, पारदर्शिता और समय पर भुगतान चाहिए। दलित समाज से आने वाले प्रदेश अध्यक्ष के साथ ऐसी घटना PK के सुधार के दावों की पोल खोलती है।" BJP के दूसरे प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने जन सुराज को "धन सुराज" बताते हुए कहा कि "जालसाज किशोर बिहार में राजनीति के जरिए व्यापार करने आए हैं, जनता इन्हें समझ चुकी है, ये तो अभी बानगी है।"



जन सुराज की ओर से अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि मामला आपसी सुलह से सुलझ गया है और गाड़ियां किराए पर लेना रूटीन प्रक्रिया है, चुनाव के दौरान भी भुगतान किया गया था। प्रशांत किशोर गुरुवार को इस पर सफाई दे सकते हैं। फिलहाल ये वीडियो MLC चुनाव से ठीक एक दिन पहले NDA vs जन सुराज की लड़ाई को और तेज कर गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर