मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 7 नवंबर 2026 · सुबह 10:29 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य

उत्तराखंड

उत्तराखंड की ताज़ा ख़बरें और ज़मीनी रिपोर्ट।

2255 ख़बरें · पेज 1 / 141

उत्तराखंड

सारा के समर्थन में उतरे हरीश रावत, बोले- आस्था और मूर्ति पूजा में अंतर है, सभी भूमि अल्लाह-नारायण की...

सारा अली खान के केदारनाथ जाने पर फतवा जारी होने पर उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत भड़क गए। उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा कि कुछ लोग सारा के मंदिर जाने पर फतवा जारी कर रहे हैं, यह कट्टरपंथ समाज को कहां ले जाएगी। धर्मपरायण होना अलग है और कट्टर होना अलग। कोई आस्था रख रहा है तो उसे क्यों रोका जाए। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी न हिंदू के हितैषी हैं, न मुसलमान के।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

उत्तराखंड

धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का महा-आंदोलन, 23 अक्टूबर से शुरू होगी न्याय यात्रा, घेराव का ऐलान

कांग्रेस 23 से 25 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 'न्याय यात्रा' निकालेगी। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने देहरादून में ऐलान किया। मुख्य मुद्दा अंकिता भंडारी केस में न्याय और VIP की भूमिका की जांच है। इसके अलावा पेपर लीक, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए जाएंगे। 27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव और 1 नवंबर को वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में प्रदर्शन भी होगा।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

उत्तराखंड

Ankita Bhandari Case: CM Dhami का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- CBI जांच से होगा दूध का दूध पानी का पानी

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर CM पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा सरकार ने पहले दिन से सख्त कार्रवाई की, तीनों दोषियों को आजीवन कारावास हुआ और हाईकोर्ट से जमानत भी खारिज हुई। अंकिता के माता-पिता की मांग पर CBI जांच की सिफारिश की गई है, जिससे पूरा सच सामने आएगा। कांग्रेस ने न्याय मार्च निकालकर VIP के नाम के खुलासे में देरी का आरोप लगाया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

उत्तराखंड

कैंची धाम घूमने का प्लान है? जान लो नया नियम, नहीं तो सीज होगी बाइक और लगेगा भारी जुर्माना

कैंची धाम में जाम पर नैनीताल SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने विशेष अभियान में 258 चालान किए और 73 वाहन सीज किए, जिनमें 72 बाइकें हैं। 5 लाइसेंस निरस्त और 47 हजार जुर्माना वसूला गया। अब पीली नंबर प्लेट वाली टैक्सी बाइक पर्यटक खुद नहीं चला सकेंगे, ड्राइवर अनिवार्य है। बिना रेंटल परमिट के बाइक किराए पर देने वालों पर भी कार्रवाई होगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से मिला संबल, नथुआखान की ‘कुमाऊं रोडीज’ बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

नीताल के नथुआखान में मनोज बिष्ट ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 10 लाख रुपये का ऋण लेकर एडवेंचर कैंप और रिजॉर्ट का विस्तार किया, जिससे उन्हें हर माह 60-70 हजार रुपये की आय हो रही है। पर्यटन कारोबार के जरिए स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर स्वरोजगार और पलायन रोकने की मिसाल पेश की गई है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

उत्तराखंड

अनिल और सानिया ने जीती 100 मीटर रेस, सबसे तेज धावक बने

नई टिहरी। चंबा ब्लॉक के माध्यमिक शिक्षा विभाग की तीन दिवसीय शीतकालीन एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन अंडर!9 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनिल और सानिया ने बाजी मारी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

उत्तराखंड

तीन तलाक के मामले में पति गिरफ्तार, महिला का हलाला के लिए दबाव डालने का आरोप

देहरादून। पटेल नगर क्षेत्र में एक महिला ने पति पर उत्पीड़न, मारपीट और तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क

उत्तराखंड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नितिन नवीन का पुतला फूंककर जताया विरोध

पौड़ी गढ़वाल। हल्द्वानी दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस…

राष्ट्रीय सागर डेस्क

उत्तराखंड

राष्ट्रीय स्तर पर चमके, अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

हरिद्वार। पुलिस मॉडर्न स्कूल, रोशनाबाद के कक्षा 10वीं के छात्र कुलश्रेष्ठ ने वॉविनाम मार्शल आर्ट्स की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और हरिद्वार पुलिस का नाम…

राष्ट्रीय सागर डेस्क

ई-पेपर