मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 4:04 · नई दिल्ली संस्करण

Bigg Boss 20: माही विज की घटिया हरकत, आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू का सैक', यूजर्स बोले...

बिग बॉस 20 में माही विज ने भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे को बॉडी-शेम कर दिया। बेडरूम में चुगली करते हुए माही ने कहा, "आम्रपाली कुछ भी नहीं है, वो तो आलू की बोरी जैसी लगती है।" माही की इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। फैंस इसे बॉडी शेमिंग बता रहे हैं। इससे पहले भी माही आम्रपाली को मोटी और गोलगप्पा कह चुकी हैं, जिस पर आम्रपाली की बहन आंचल ने भी नाराजगी जताई थी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया
Bigg Boss 20: माही विज की घटिया हरकत, आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू का सैक', यूजर्स बोले...

रियलिटी शो बिग बॉस 20 में गेम अब पर्सनल अटैक में बदलता जा रहा है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस माही विज ने भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे को लेकर बेहद घटिया टिप्पणी कर दी है, जिसके बाद शो के बाहर बवाल मच गया है। एपिसोड में माही विज बेडरूम एरिया में गुल्लू और कनिका मान के साथ बैठकर चुगली कर रही थीं। तभी बात आम्रपाली दुबे के गेम पर आ गई। माही ने आम्रपाली के गेम को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा, "आम्रपाली कुछ भी नहीं है... वो तो ऐसे लगती है जैसे आलू का सैक है जो बस घर में घूम रहा है।" माही की ये टिप्पणी कैमरे में कैद हो गई और एपिसोड टेलीकास्ट होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। दर्शक इसे सीधा-सीधा बॉडी-शेमिंग बता रहे हैं। 




लोगों का कहना है कि गेम की आलोचना करनी है तो गेम को लेकर करो, किसी के शरीर को लेकर इस तरह कमेंट करना गलत है। ये पहली बार नहीं है जब माही ने आम्रपाली पर इस तरह की टिप्पणी की है। इससे पहले भी वो आम्रपाली को 'मोटी', 'फुटबॉल' और 'गोलगप्पा' जैसे नामों से बुला चुकी हैं। कुछ दिन पहले हुए राशन टास्क वाले झगड़े में भी गुल्लू ने आम्रपाली को कार्टून 'मोटू' कहा था और लव-आम्रपाली की जोड़ी को 'मोटू-पतलू' बताया था, तब भी माही जोर-जोर से हंसी थीं। इसी बात को लेकर आम्रपाली की बड़ी बहन आंचल दुबे का गुस्सा फूट पड़ा था। आंचल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था, "क्यों माही और गुल्लू ने मेरी बहन की बॉडी शेमिंग करके बच निकलना इतना आसान समझा है? बॉडी शेमिंग कभी भी सही नहीं है। किसी के शरीर का मजाक नहीं बनाना चाहिए।"



माही के 'आलू की बोरी' वाले कमेंट के बाद भोजपुरी फैंस और आम्रपाली के फैंस बुरी तरह भड़क गए हैं। एक यूजर ने लिखा, "खुद को मैच्योर बताने वाली माही की सोच कितनी छोटी है, ये दिख गया।" दूसरे ने लिखा, "आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए जो किया है, माही उसके आसपास भी नहीं हैं।"लोग अब सलमान खान के वीकेंड का वार का इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि सलमान को इस बॉडी शेमिंग वाले मुद्दे पर माही को फटकार लगानी चाहिए। बात सिर्फ आम्रपाली तक सीमित नहीं रही। माही ने उसी बातचीत में आम्रपाली के ग्रुप को भी बोरिंग बताया। उन्होंने कहा, "लव गिल भी कुछ नहीं है। लव को तो बस कुछ चाहिए होता है।" साथ ही उन्होंने स्काउट, उदिती और अरिश्फा खान को भी फालतू बताया।



इसी एपिसोड में माही ने काजी तौकीर पर भी निशाना साधा था और कहा था कि वो अरिश्फा को सपोर्ट करके उसकी गलत हरकतों को बढ़ावा दे रहे हैं। बिग बॉस 20 में जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है, कंटेस्टेंट्स के बीच जुबान और भी तीखी होती जा रही है, लेकिन इस बार माही का ये कमेंट उन पर ही भारी पड़ता दिख रहा है। 


यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर