मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:43 · नई दिल्ली संस्करण

नए शो 'एडवोकेट अंजलि अवस्थी' की हुई घोषणा, जारी किया दिलचस्प प्रोमो

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

स्टार

प्लस दर्शकों को कई तरह की भावनाओं से रूबरू कराने वाले रोचक और दिलचस्प

कंटेंट के लिए जाना जाता है। स्टार प्लस के पास शो की एक शानदार लाइनअप है,

जिसका मक्सद मनोरंजन करना और सशक्त बनाना भी है। इन शोज में अनुपमा, गुम

है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, उड़ने की आशा, माटी से

बंधी डोर, झनक, दिल को तुमसे प्यार हुआ और ये है चाहतें शामिल हैं। वे

फैमिली ड्रामा और रोमांस पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जिसे दर्शक खूब पसंद

और स्वीकार करते हैं।

स्टार प्लस ने एक नए क्षेत्र में कदम रखा है

और दर्शकों के लिए अपना नया शो एडवोकेट अंजलि अवस्थी लेकर आया है, जिसमें

श्रीतमा मित्रा (एडवोकेट अंजलि अवस्थी) और अंकित रायजादा (अमन सिंह राजपूत)

लीड रोल में हैं। बता दें कि इस शो को ब्लूज़ प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस

किया गया है। शो की घोषणा के साथ ही मेकर्स ने एडवोकेट अंजलि अवस्थी का

पहला दिलचस्प प्रोमो रिलीज किया है। दिल्ली के बैकड्रॉप पर आधारित इस

प्रोमो में एडवोकेट अंजलि अवस्थी की यात्रा दिखाई गई है, जो कानून में

उत्कृष्टता हासिल करना चाहती है, लेकिन रास्ते में उसे कई चुनौतियों और

मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

प्रोमो में अंजलि के साहसी पक्ष

और अपने परिवार की प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए अन्याय के खिलाफ उसकी लड़ाई

को भी दिखाया गया है। एडवोकेट अंजलि अवस्थी एक मजबूत और निडर किरदार है जो

अपनी प्रतिभा के लिए पहचान चाहती है। यह निश्चित रूप से दर्शकों को उसके

उद्देश्य 'कमज़ोर के लिए न्याय' का समर्थन करने के लिए प्रेरित करेगा।

अपने

बदनाम पिता की इज्जत वापस लाने के मिशन में स्ट्रगलिंग वकील अंजलि अवस्थी

कानून के मैदान में एक जीनियस बन जाती हैं। अपने पहले केस में ही वो एक

भ्रष्ट और प्रभावशाली वकील से टकराती हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि

एडवोकेट अंजलि अवस्थी कैसे कानून के मैदान में अपना रास्ता बनाती हैं और

अपने परिवार की इज्जत वापस लाती हैं। ब्लूज़ प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस,

एडवोकेट अंजलि अवस्थी 8 अगस्त से रात 8:30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित

होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर