मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:45 · नई दिल्ली संस्करण

2027 बनेगा प्रभास का साल, 4 फिल्मों से करेंगे बॉक्स ऑफिस पर राज!

प्रभास के 47वें बर्थडे पर मेकर्स ने बड़े ऐलान किए। हनु राघवपुडी की 'फौजी' का नया पोस्टर और टीजर रिलीज हुआ, फिल्म अब 19 मार्च 2027 को आएगी। संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' दिवाली 2027 यानी 29 अक्टूबर को रिलीज होगी। प्रशांत नील ने बताया कि 'सालार 2: शौर्यांग पर्वम' पर बड़ा अपडेट जून 2027 में आएगा। वहीं 'कल्कि 2898 AD पार्ट 2' में भैरव के तौर पर उनकी वापसी का BTS वीडियो भी शेयर किया गया।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया
2027 बनेगा प्रभास का साल, 4 फिल्मों से करेंगे बॉक्स ऑफिस पर राज!

पैन इंडिया स्टार प्रभास के लिए आने वाला साल 2027 किसी फेस्टिवल से कम नहीं होने वाला है। 23 अक्टूबर को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे रिबेल स्टार को मेकर्स ने ट्रिपल सरप्राइज दिया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। बर्थडे के मौके पर उनकी तीन सबसे बड़ी फिल्मों - फौजी, कल्कि 2898 AD पार्ट 2 और सालार 2 को लेकर बड़े अपडेट आए हैं, वहीं स्पिरिट की नई रिलीज डेट पहले ही अनाउंस हो चुकी है। सबसे बड़ा अपडेट हनु राघवपुडी के डायरेक्शन में बन रही 'फौजी' को लेकर आया। मेकर्स ने बर्थडे पर फिल्म का नया पोस्टर और टीजर रिलीज किया। 



पोस्टर में आग के बीच एक सुनहरे सिक्के पर सैनिक के रूप में प्रभास की झलक है, जिस पर लिखा है - "A Battalion Who Fights Alone" और "Most Wanted Since 1939" साथ ही फाइल नंबर 025 का भी जिक्र है। मेकर्स ने कहा कि "Who is he?" इस सवाल का जवाब टीजर में मिलेगा। टीजर में प्रभास ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ने वाले एक विद्रोही सैनिक के किरदार में नजर आए। कहानी का कनेक्शन बर्लिन तक जाता है, जहां एडोल्फ हिटलर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का सीक्वेंस दिखाया गया है। फिल्म में प्रभास के साथ इमानवी और अनुपम खेर भी हैं। मेकर्स ने कंफर्म किया है कि फिल्म अब 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो पहले दिसंबर 2026 में आने वाली थी। फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स बना रहा है।



संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' को लेकर भी बड़ी घोषणा हुई। वांगा ने 18 अक्टूबर को फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया था, जिसमें प्रभास कैप और सनग्लासेस में इंटेंस लुक में नजर आए। साथ ही नई रिलीज डेट अनाउंस की - 29 अक्टूबर 2027, दिवाली के मौके पर। इसी दिन रणबीर कपूर की 'रामायण पार्ट 2' भी रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश तय माना जा रहा है। यह फिल्म पहले 5 मार्च 2027 को आने वाली थी। फैंस जिस अपडेट का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे थे, वो था 'सालार 2'। बर्थडे के दिन डायरेक्टर प्रशांत नील खुद प्रभास से मिलने पहुंचे। दोनों की साथ में तस्वीर शेयर करते हुए सालार की टीम ने लिखा - "स्पेशल दिन पर स्पेशल रीयूनियन, हमारे वायलेंट मैन को जन्मदिन की बधाई।" 



खबरों के मुताबिक, प्रभास ने मजाक में नील से बर्थडे गिफ्ट के तौर पर सालार 2 का अपडेट मांगा, तो नील ने कैमरे की तरफ देखकर कहा कि वो जून 2027 में सालार 2 को लेकर बड़ा अपडेट देंगे। माना जा रहा है कि जून में या तो फिल्म की शूटिंग शुरू होगी या रिलीज डेट अनाउंस होगी। बता दें, नील अभी जूनियर एनटीआर और अनिल कपूर के साथ फिल्म 'ड्रैगन' पर काम कर रहे हैं, जो 11 जून 2027 को रिलीज होगी। उसके बाद ही वो सालार 2 पर आएंगे। सालार 2 का पूरा नाम 'सालार: पार्ट 2 - शौर्यांग पर्वम' है, जिसमें देवा (प्रभास) और वरदराज मन्नार (पृथ्वीराज सुकुमारन) की टूटी दोस्ती की कहानी आगे बढ़ेगी।



इसके अलावा 'कल्कि 2898 AD' के मेकर्स ने भी बीटीएस वीडियो शेयर किया। 32 सेकंड के वीडियो में प्रभास अपनी सुपरकार बुज्जी के साथ सेट पर लौटते नजर आए, जिस पर लिखा था 'भैरव की वापसी'। कुल मिलाकर, 'द राजा साब' के फ्लॉप होने के बाद प्रभास 2027 में फौजी, स्पिरिट, कल्कि 2 और सालार 2 की तैयारी के साथ जोरदार कमबैक के लिए तैयार हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर