मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 2:24 · नई दिल्ली संस्करण

समांथा से तलाक के बाद शोभिता धुलिपाला से सगाई करने जा रहे नागा चैतन्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

समांथा से तलाक के बाद शोभिता धुलिपाला से सगाई करने जा रहे नागा चैतन्य

Naga Chaitanya is going to get engaged to Shobhita

साउथ

सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता नागा चैतन्य अपने करियर से ज्यादा अपनी निजी

जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद

अब नागा चैतन्य एक बार फिर शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा भी कहा जा

रहा है कि नागा चैतन्य जल्द ही किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी करेंगे। यह

अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि शोभिता धूलिपाला हैं।

नागा चैतन्य और

शोभिता पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन्हें कई जगहों पर

एक साथ स्पॉट भी किया गया है। लेकिन, उन्होंने अभी तक अपने रिश्ते की

घोषणा नहीं की है। अब नागा चैतन्य और शोभिता अपने प्यार के सफर में एक कदम

आगे बढ़ा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागा चैतन्य और शोभिता गुरुवार 8

अगस्त को सगाई करने जा रहे हैं। खबर है कि नागा चैतन्य की शादी का समारोह

उनके घर पर ही होगा। इस बारे में अभी तक न तो नागा चैतन्य और न ही शोभिता

ने कोई जानकारी दी है। लेकिन, कहा जा रहा है कि सगाई के बाद ये दोनों सोशल

मीडिया पर ये खबर अपने फैंस के साथ शेयर करेंगे।

इस बीच नागा

चैतन्य और सामंथा ने 2017 में काफी धूमधाम से शादी की थी। लेकिन, शादी के

कुछ साल बाद उनका तलाक हो गया। उन्होंने 2021 में अपने तलाक की घोषणा की।

सामंथा और नागा चैतन्य को साउथ सिनेमा में आदर्श जोड़ी के रूप में देखा

जाता था। ऐसे में उनके तलाक की खबर फैंस के लिए बड़ा झटका था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर