मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:44 · नई दिल्ली संस्करण

बॉलीवुड डायरेक्टर कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बॉलीवुड

में लोकप्रिय कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान की मां मेनका का शुक्रवार

को निधन हो गया है। मेनका ईरानी काफी समय से बीमार चल रही। अस्पताल में

उनका इलाज भी हुआ लेकिन वो पूरी तरह ठीक नहीं हो पाईं। मेनका बाल कलाकार

हनी ईरानी और देसी ईरानी की बहन थीं।

फराह हमेशा अलग-अलग पोस्ट के

जरिए अपने फैंस को अपनी मां के बारे में बताती रहती थीं। कुछ दिन पहले फराह

की मां का जन्मदिन था। इस दुखद घटना से पहले फराह ने अपनी मां को लेकर एक

खास पोस्ट लिखा था। फराह ने लिखा, "हमने हमेशा अपनी मां को हल्के में लिया

है। खासतौर पर मैंने बहुत ज्यादा हल्के में लिया है। पिछले महीने मुझे

एहसास हुआ कि मैं अपनी मां मेनका से कितना प्यार करती हूं। वह बहुत मजबूत

हैं। इसके अलावा मैंने कभी उनके जैसा स्मार्ट कोई नहीं देखा। सर्जरी के

बावजूद उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बना रहा, जन्मदिन मुबारक हो माँ।"

फराह

की मां का 12 जुलाई को जन्मदिन था। फराह-साजिद दोनों भाई-बहनों ने अपनी

मां के साथ मिलकर संघर्ष का दौर देखा है। फराह-साजिद को अपनी मेहनत के दम

पर बॉलीवुड की प्रतिस्पर्धी दुनिया में पहचान मिली। फराह के फैंस और

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने फराह की मां को श्रद्धांजलि दी है। इसके अलावा

उन्होंने फराह-साजिद को सांत्वना दी और हिम्मत दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर