मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:55 · नई दिल्ली संस्करण

ईशा कोप्पिकर का स्टाइलिश लुक सोशल मीडिया पर छाया, फैंस बोले- 'सिंपल स्टाइल में भी सबसे अलग लगती है आप'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ नई तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो उनकी कार के अंदर ली गई हैं। इन फोटोज में ईशा का सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज नजर आ रहा है। तस्वीरें पोस्ट करते ही फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ईशा कोप्पिकर की तस्वीरों की बात करें तो वह एकदम कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक रंग की एक सिंपल राउंड नेक टी-शर्ट पहनी हुई है। साथ ही, उन्होंने आंखों पर येलो शेड्स वाला सनग्लासेस लगाया हुआ है, जो उनके चेहरे पर काफी सूट कर रहा है। साथ ही, उनके हाइलाइट किए हुए बाल पूरे लुक को और भी आकर्षक बना रहे हैं।

ईशा ने कुल तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में वह कैमरे की तरफ सीधे देख रही हैं और उनके सनग्लासेस बालों के ऊपर टिके हुए हैं। इस पोज में उनकी मुस्कान और आंखों की चमक देखने लायक है।

दूसरी तस्वीर में वह थोड़ी पीछे की ओर झुककर पोज दे रही हैं और इस बार उन्होंने अपने येलो सनग्लासेस आंखों पर लगा रखे हैं।

तीसरी तस्वीर में ईशा कार की खिड़की से बाहर देख रही हैं। इस तस्वीर में उन्होंने बालों को एक साइड किया हुआ है, जो उनके फेस कट को और उभार रहा है।

इन फोटोज को शेयर करते हुए ईशा ने कैप्शन में लिखा, "मैं ऊर्जा, उत्साह और तालियां लेकर आती हूं। हमेशा।" इसके आगे उन्होंने फायर इमोजी का इस्तेमाल किया।

ईशा की इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

एक फैन ने लिखा, ''आप सिंपल स्टाइल में भी सबसे अलग लगती है!'

दूसरे फैन ने लिखा, ''सनग्लासेस और आपका हेयरस्टाइल... दोनों कमाल के हैं।''

अन्य फैंस ने लिखा, "ईशा मैम, आप हर लुक में परफेक्ट लगती हैं," और "कार के अंदर की यह फोटोशूट भी किसी प्रोफेशनल शूट से कम नहीं है!"

कुछ यूजर्स ने इमोजी के जरिए अपना प्यार जताया, तो किसी ने दिल और ताली बजाने वाले इमोजी से उनके पोस्ट की तारीफ की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर