मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 12:53 · नई दिल्ली संस्करण

कान्स फिल्म फेस्टिवल में अवनीत कौर ने बिखेरा जलवा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

टीवी

के साथ सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाने वाली लोकप्रिय अभिनेत्री अवनीत कौर इस

समय खबरों में हैं। 22 साल की उम्र में अवनीत ने इंडस्ट्री में अपनी एक

अलग पहचान बनाई है। चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम कर चुकीं अवनीत ने पिछले

साल बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अवनीत इस समय इंटरनेशनल इवेंट्स में भी

अपना दमखम दिखा रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत ने कान्स फिल्म फेस्टिवल

में अपना शानदार डेब्यू किया है। ऐसे में अब अवनीत का एक वीडियो सामने आया

है, जिसके बाद हर जगह उनकी सराहना हो रही है।

''कान्स

फिल्म फेस्टिवल 2024'' में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने सबसे पहले

अपनी परफॉर्मेंस से दुनिया को चौंका दिया। इसके बाद से कियारा आडवाणी समेत

कई एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर धूम मचा चुकी हैं। अब 22 साल की अवनीत कौर ने

भी ''कान्स फिल्म फेस्टिवल'' में जगह बना ली है। अवनीत ने इंस्टाग्राम पर

एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सामने आए वीडियो में अवनीत कौर सीढ़ियां चढ़ने से पहले झुककर प्रणाम करती

हैं। अवनीत कौर की ये अदा फैंस की पसंदीदा बन गई है। एक नेटीजन ने उनके

वीडियो पर कमेंट किया है कि ''ये भारतीय रीति-रिवाज हैं।''

अवनीत

कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए

अपने फैंस से जुड़े रहने की कोशिश करती हैं। अवनीत की हर पोस्ट पर

नेटिज़न्स कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। अवनीत कौर बोल्डनेस के मामले में

बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं।

अवनीत

कौर हिंदी मनोरंजन उद्योग की एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई

धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया है। अवनीत कौर डांस इंडिया डांस लिटिल

मास्टर्स, झलक दिखला जा 5, मर्दानी, चंद्र नंदिनी, अलादीन-नाम तो सुना

होगा और टीकू वेड्स शेरू में अहम भूमिकाओं में नजर आ चुकी हैं। अवनीत के

आगामी कार्यों को लेकर प्रशंसक उत्सुक हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर