मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:19 · नई दिल्ली संस्करण

कान्स के लिए रवाना हुईं आलिया भट्ट, रेड कार्पेट पर करेंगी डेब्यू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

78वां कान फिल्म महोत्सव 11 मई से शुरू होकर 24 मई को समाप्त होगा। इस बार कान्स में बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन, कियारा आडवाणी, उर्वशी रौतेला और जान्हवी कपूर जैसी स्टार्स ने कान्स के रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींचा। खास बात यह है कि कियारा आडवाणी और जान्हवी कपूर के लिए यह कान्स में पहला अनुभव है। इसी बीच, अभिनेत्री आलिया भट्ट भी पहली बार कान्स में कदम रखने जा रही हैं। आलिया कान्स के लिए रवाना हो चुकी हैं, और उनके फैंस उनके कान्स लुक को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।आलिया भट्ट को लेकर पहले ये खबरें थीं कि वह इस साल अपने डेब्यू के आखिरी दिन कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंचेंगी। साथ ही कुछ अटकलें लगाई जा रही थीं कि ऑपरेशन सिंदूर के कारण वह अपना कान्स का सफर रद्द कर सकती हैं। लेकिन अब हाल ही में आलिया को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है, जहां से वह कान्स के लिए रवाना हो चुकी हैं। उनका एयरपोर्ट लुक काफी स्टाइलिश रहा और सोशल मीडिया पर तारीफों के कसीदे पढ़े जा रहे हैं। आलिया ने इस दौरान गुच्ची ब्रांड का परिधान पहना था। सफेद फिटिंग टॉप के साथ नीली जींस और ऊपर से बेज रंग का ट्रेंच कोट। छोटे बाल और गहरे एविएटर चश्मे में उनका अंदाज बेहद खूबसूरत और कूल लग रहा था। आलिया ने अपनी यात्रा के बारे में भी इंस्टाग्राम पर एक खास कहानी शेयर की, जिसमें उन्होंने विमान में पढ़ने के लिए लाई गई किताबों, मेकअप किट और बैग की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "हम चलते हैं... लोरियल पेरिस"।आलिया भट्ट 23-24 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपनी चमक दिखाएंगी। इससे पहले उन्होंने मेट गाला में अपना डेब्यू किया था, जहां उनका लुक काफी सराहा गया था। आलिया लोरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर भी हैं, और यही ब्रांड कान्स का आधिकारिक सौंदर्य साझेदार है। इस वजह से इस साल आलिया कान्स में अपनी शुरुआत कर रही हैं। उनके फैंस और फैशन प्रेमी उनके स्टाइल और परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर