मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

120 बहादुर : ‘वर्दी सिर्फ हिम्मत नहीं, बलिदान भी मांगती है’, फरहान अख्तर स्टारर फिल्म का टीजर आउट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। मेजर शैतान सिंह भाटी और देश के सैनिकों की बहादुरी और बलिदान पर आधारित फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ का टीजर जारी हो चुका है। दमदार डायलॉग्स और सीन्स से भरपूर टीजर में फरहान कहते हैं, ‘वर्दी सिर्फ हिम्मत नहीं, बलिदान भी मांगती है।’

एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज ने '120 बहादुर' का नया दमदार टीजर जारी कर दिया है, जिसमें फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी (परमवीर चक्र विजेता) के किरदार में हैं। टीजर में दमदार डायलॉग और युद्ध के सीन्स दर्शकों का ध्यान खींचते हैं। 2 मिनट 8 सेकंड के टीजर की शुरुआत सवाल के साथ होती है, “18 नवंबर को रेजांग ला में क्या हुआ था?” इसके बाद माइनस 24 डिग्री की कठिन परिस्थितियों में सैनिकों के हौसले को दिखाया गया है। फरहान का डायलॉग, “मेरे पिताजी कहते थे कि ये वर्दी सिर्फ हिम्मत नहीं, बल्कि बलिदान भी मांगती है। मुझे आखिरी दम तक लड़ना मंजूर है, मगर पीछे हटना नहीं,” सैनिकों की वीरता और समर्पण को दिखाती है।

इसके बाद 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध के सीन के बीच आवाज आती है, “मैं चाहता हूं कि ये कहानी सच हो, मगर बिना किसी सबूत के कैसे?”

मेजर शैतान सिंह भाटी और देश के सैनिकों की बहादुरी और बलिदान पर आधारित फिल्म में फरहान अख्तर लीड रोल में हैं। मेकर्स ने बताया कि यह फिल्म सन 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले 120 बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो निर्मित '120 बहादुर' फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रजनीश 'राजी' घई ने किया है और इसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अमित चंद्रा के ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो के साथ मिलकर किया है।

फिल्म की शूटिंग 14,000 फीट की ऊंचाई पर माइनस 5 से 10 डिग्री तापमान में की गई, जिसके लिए फरहान ने शारीरिक और मानसिक रूप से मेहनत की। यह फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर