मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

जीनत अमान की युवाओं को सलाह- शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जीनत

अमान को 70 के दशक की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर जाना जाता है।

उन्होंने डॉन, सत्यम शिवम सुंदरम, लावारिस जैसी कई हिट फिल्में दीं। उनके

विचार और दृष्टिकोण तभी से बहुत आधुनिक थे। फिल्म में उनका लुक, फैशन सब

कुछ एडवांस था। जीनत अमान अब 72 साल की हैं। इस उम्र में भी उनके विचार

बेहद बोल्ड हैं। हाल ही में उन्होंने सीधे तौर पर युवाओं को शादी से पहले

रिलेशनशिप में रहने की सलाह दे डाली।

जीनत अमान ने कुछ दिन

पहले ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। उनके अनोखे पोस्ट हर उम्र के

नेटिज़न्स का ध्यान आकर्षित करते हैं। कभी वह पुरानी फिल्मी यादें शेयर

करती हैं तो कभी रिलेशनशिप से जुड़ी सलाह देती हैं। हाल ही में उन्होंने एक

पोस्ट शेयर कर लिखा, ''मेरी आखिरी पोस्ट में आपने मुझसे रिलेशनशिप के बारे

में सलाह मांगी थी। मेरी निजी राय जो मैंने पहले कभी शेयर नहीं की है कि

अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो मैं यह सुझाव दूंगी कि आप हर हाल में

शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहें। मैंने अपने बेटों को भी यही मशवरा

दिया है, दोनों ही लिव इन रिलेशनशिप में रहे हैं या फिर रह रहे हैं। मैं

वास्तव में मानती हूं कि दो लोगों को अपने रिश्ते में परिवार लाने से पहले

रिश्ते को प्राथमिकता देनी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "आप दिन

में कुछ घंटों के लिए अकेले रह सकते हैं लेकिन क्या आप एक बाथरूम शेयर कर

सकते हैं? क्या आप एक-दूसरे के गुस्से को संभाल सकते हैं? क्या आप इस बात

पर सहमत हैं कि हर रात क्या खाना चाहिए? हजारों छोटी-बड़ी चीजों को लेकर

होने वाले झगड़ों को सुलझा पाते हैं जो कि आमतौर पर तब होते हैं। क्या आप

एक-दूसरे के लिए सही हैं? मुझे पता है कि भारतीय समाज शादी से पहले साथ

रहने को मंजूरी नहीं देता है लेकिन समाज को ऐसी बातों पर बहुत आपत्ति है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर