मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

आधी रात को RJD प्रत्याशी डॉ. संजीव के घर पुलिस का छापा! तेजस्वी बोले- कायर मुख्यमंत्री...

बिहार MLC चुनाव से पहले पटना में बवाल हो गया। पटना शिक्षक निर्वाचन से RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव के घर देर रात 1 बजे 7 गाड़ियों में पुलिस पहुंची। पुलिस का दावा था कि घर में बाहरी लोग चुनाव प्रभावित करने के लिए रुके हैं। डॉ. संजीव ने बिना सर्च वारंट गेट खोलने से इनकार कर दिया और वीडियो जारी कर साजिश का आरोप लगाया। पुलिस बिना गिरफ्तारी लौट गई। तेजस्वी यादव ने सरकार पर RJD को डराने का आरोप लगाया।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया
आधी रात को RJD प्रत्याशी डॉ. संजीव के घर पुलिस का छापा! तेजस्वी बोले- कायर मुख्यमंत्री...

बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों के लिए वोटिंग से ठीक पहले राजधानी पटना में हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार सिंह के घर देर रात पुलिस पहुंचने से बवाल मच गया। यह घटना 22 और 23 अक्टूबर की दरम्यानी रात करीब 1 बजे की है, जब मतदान में कुछ ही घंटे बचे थे। जानकारी के मुताबिक, करीब 7 गाड़ियों में सवार होकर कंकड़बाग थाने की पुलिस टीम डॉ. संजीव के आवास पर पहुंची। पुलिस का कहना था कि उन्हें सूचना मिली है कि उम्मीदवार के घर पर 4-5 बाहरी लोग रुके हुए हैं जो नकदी बांटकर या अन्य तरीकों से शिक्षक निर्वाचन के चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। इसी सूचना के सत्यापन के लिए वे घर पहुंचे थे।



लेकिन डॉ. संजीव कुमार ने घर का गेट खोलने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने पुलिस से सर्च वारंट और लिखित आदेश दिखाने की मांग की। उन्होंने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया। वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं कि पुलिस बिना किसी वारंट के उनके घर में घुसकर तलाशी लेना चाहती है और उन्हें गिरफ्तार करने की नीयत से आई है। डॉ. संजीव ने मीडिया से कहा, "यह बेहद शर्मनाक है। मेरे ऊपर न कोई आरोप है, न कोई केस पेंडिंग है। मैं डॉक्टर हूं, पूर्व विधायक रहा हूं। जब से मैंने JDU छोड़कर RJD ज्वाइन किया है, तब से सरकार परेशान है। मेरी बढ़ती लोकप्रियता से सरकार हिल गई है। यह चुनाव को प्रभावित करने की साजिश है। पूरे देश में आज 24 MLC सीटों पर वोटिंग हो रही है, लेकिन पुलिस सिर्फ मेरे घर पर छापा मारने आई।"



करीब दो घंटे तक घर के बाहर पुलिस और अंदर समर्थकों के बीच तनातनी रही। आखिर में बिना किसी गिरफ्तारी या तलाशी के पुलिस टीम को बैरंग लौटना पड़ा। थाना प्रभारी ने जाते-जाते कहा कि अगर गेट नहीं खोला गया तो सुबह घर से निकलने वाले लोगों की जांच की जाएगी। इस घटना के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने X पर वीडियो शेयर कर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा, "आपराधिक चरित्र का सर्टिफाइड व्यक्ति जब प्रदेश का मुख्यमंत्री बन जाता है तो पुलिस का चरित्र भी आपराधिक हो जाता है। 



कल होने वाले शिक्षक और स्नातक निर्वाचन में हमारे उम्मीदवार के घर पर बिना सर्च वारंट के रात 1 बजे पुलिस भेजकर हताश करने की असफल कोशिश करने वाले डरपोक कायर मुख्यमंत्री और उनकी अपराधी माफिया पुलिस से लालू जी और RJD डरने वाला नहीं है।" बिहार में आज सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 8 सीटों पर मतदान हो रहा है। कुल 933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 5.32 लाख मतदाता वोट डालेंगे। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। वोटिंग के बीच पुलिस की इस कार्रवाई ने चुनाव को और ज्यादा राजनीतिक रंग दे दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर