मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 2:54 · नई दिल्ली संस्करण

विषय

#BiharNews

BiharNews से जुड़ी हर ताज़ा ख़बर, एक जगह।

24 ख़बरें · पेज 1 / 2

बिहार

भ्रामक खबर फैलाई तो खैर नहीं! CM सम्राट ने बनाया तगड़ा प्लान

पटना में CM सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं सरल भाषा में जनता तक पहुंचें। भ्रामक और नकारात्मक खबरों पर क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) तुरंत कार्रवाई करे। सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों और सुझावों का विश्लेषण कर सरकार की कार्रवाई की जानकारी जनता को दी जाए। पत्रकार पेंशन योजना का भी व्यापक प्रचार करने का निर्देश दिया।

राष्ट्रीय सागर डेस्क13

बिहार

'बिहार में बोरा नहीं, बस्ता चाहिए' - फॉरवर्ड-बैकवर्ड की राजनीति पर प्रशांत किशोर ने साधा लालू-नीतीश पर निशाना

प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 35 साल से बिहार की राजनीति सिर्फ 'फॉरवर्ड vs बैकवर्ड' के बंटवारे पर टिकी है। जाति के नाम पर वोट तो लिया गया, लेकिन शिक्षा नहीं दी गई। आज OBC के सिर्फ 9%, EBC के 7% और दलित-मुसलमानों के 5% से भी कम युवा 12वीं तक पढ़ पाते हैं। पीके ने कहा, इसी वजह से बिहार मजदूरों का प्रदेश बन गया और अब 'बोरा नहीं, बस्ता' चाहिए।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2

बिहार

प्रशांत किशोर के गोली मारने वाले बयान पर सियासी घमासान, भाजपा बोली - जुबान संभालो, गन सुराज...

बिहार MLC चुनाव में सियासी जुबान तेज हो गई है। प्रशांत किशोर ने CM सम्राट चौधरी के "गोली मारो, हाफ-फुल एनकाउंटर" वाले बयान पर हमला बोला, कहा ये मुख्यमंत्री की भाषा नहीं, बिहार को विजन चाहिए। पीके ने राम मंदिर वाले बयान को अहंकार बताया। पलटवार में भाजपा ने पीके की भाषा को हिंसक बताते हुए कहा- जन सुराज नहीं 'गन सुराज' चला रहे हैं, जुबान संभालें। बिहार में सियासी घमासान तेज।

राष्ट्रीय सागर डेस्क35

बिहार

14 बच्चों की मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप, राघोपुर CO को DM ने हटाया

वैशाली के राघोपुर में 14 बच्चों की मौत वाले नाव हादसे के बाद DM वर्षा सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही के आरोप में CO दीपक कुमार को हटाकर जन शिकायत कोषांग भेजा गया है। पातेपुर के CO प्रभात को राघोपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 13 अक्टूबर की रात जर्जर नाव पलटने से यह हादसा हुआ था। ग्रामीणों ने CO पर निगरानी में लापरवाही का आरोप लगाया था।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

बिहार

राघोपुर नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत पर तेजस्वी यादव ने कहा - सरकार की लापरवाही से गई जान, CM से मिलने की मांग

वैशाली के राघोपुर में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत पर तेजस्वी यादव ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "बच्चे कई घंटे जिंदा थे, सरकार की लापरवाही से मौत हुई।" तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सरकारी जर्जर नाव थी, NDRF टीम लेट पहुंची और स्थानीय अस्पताल में डॉक्टर-ऑक्सीजन नहीं था। उन्होंने CM सम्राट चौधरी पर पीड़ितों से न मिलने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच और विशेष मुआवजे की मांग की।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

बिहार

Bihar Salary Scam: बिहार में 10 लाख शिक्षकों-पुलिसकर्मियों के वेतन पर रोक, जानें क्यों लिया सरकार ने फैसला

बिहार में 10.30 लाख कर्मचारियों (9 लाख शिक्षक और 1.30 लाख पुलिस) के अक्टूबर वेतन पर रोक लगा दी गई है। वजह AG की ऑडिट रिपोर्ट में बड़ा वेतन घोटाला उजागर होना है। HRMS-CFMS पोर्टल में सेंध लगाकर सैलरी, HRA और भत्ते बढ़ाकर फर्जी बिल पास किए गए। पटना में लिपिक को 9.81 लाख/माह तक भुगतान मिला। वित्त सचिव ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच पूरी होने और वसूली के बाद ही वेतन जारी होगा, दोषी अधिकारियों पर FIR होगी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क16

बिहार

बिहार के 19 साल के शुभम ने कैंडी क्रश में रचा इतिहास, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

बिहार के सारण जिले के दिघवारा निवासी 19 वर्षीय शुभम कुमार ने Candy Crush Saga में 22,222वां लेवल पार कर अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने 5 जुलाई 2026 को हासिल इस उपलब्धि को 'टीनएजर कैटेगरी में हाईएस्ट लेवल' के तौर पर मान्यता दी है, तब उनकी उम्र 19 साल 8 महीने 25 दिन थी। सीवान इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र शुभम को सर्टिफिकेट और मेडल मिला है। वह अब 23,165 लेवल तक पहुंच चुके हैं।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3

ई-पेपर