मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:04 · नई दिल्ली संस्करण

विद्या बालन बर्थडे स्पेशल: 'द डर्टी पिक्चर' ने बदल दी थी अभिनेत्री की किस्मत, पहनने पड़े थे 100 से ज्यादा कॉस्ट्यूम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विद्या बालन बर्थडे स्पेशल: 'द डर्टी पिक्चर' ने बदल दी थी अभिनेत्री की किस्मत, पहनने पड़े थे 100 से ज्यादा कॉस्ट्यूम

मुंबई। टेलीविजन, फिल्मों और बंगाली सिनेमा में कई बार रिजेक्शन झेलने के बाद विद्या बालन को हिंदी सिनेमा में पहली बड़ी पहचान फिल्म ‘परिणीता’ से मिली। यह सफर आसान नहीं था।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों को काम पाने के लिए कई तरह की कसौटियों से गुजरना पड़ता है, जहां सबसे पहले उनके शारीरिक बनावट और रंग को निशाना बनाया जाता है।

इन तमाम चुनौतियों को सहते हुए विद्या बालन ने अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन एक फिल्म ऐसी आई जिसने उनकी पूरी पहचान बदलकर रख दी। यह फिल्म विवादों में जरूर रही, मगर इस फिल्म में उनके बोल्ड और दमदार किरदार ने न सिर्फ सुर्खियां बटोरीं, बल्कि उन्हें अलग मुकाम पर भी पहुंचा दिया।

यह फिल्म थी 'द डर्टी पिक्चर', जो विद्या बालन के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई। जिस तरह की सफलता और पहचान उन्हें इस फिल्म से मिली, वैसी कामयाबी उनके करियर में किसी दूसरी फिल्म से नहीं मिल सकी। विद्या बालन जनवरी को 1 जनवरी को अपना 48वां जन्मदिन मनाएंगी और इस मौके पर हम आपको उनकी फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' से जुड़े से अनोखे फैक्ट के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में पहले नहीं सुना होगा।

'द डर्टी पिक्चर' महिला आधारित फिल्म थी, जिसमें इमरान हाशमी और तुषार कपूर के होते हुए सारी लाइमलाइट विद्या ले गईं।

विद्या की झोली में आने से पहले फिल्म कंगना रनौत को ऑफर हुई थी और फिल्म की बोल्ड स्क्रिप्ट सुनने के बाद कंगना ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था, हालांकि फिल्म की सफलता के बाद उन्हें अफसोस भी हुआ था।

'द डर्टी पिक्चर' करना विद्या के लिए आसान नहीं था। अपने किरदार में ढलने के लिए विद्या ने 12 किलोग्राम वजन बढ़ाया था और फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान तकरीबन 100 से ज्यादा कॉस्ट्यूम बदले थे।

फिल्म की शूटिंग से पहले ही उनके किरदार को ध्यान में रखते हुए 100 कॉस्ट्यूम डिजाइन किए गए थे।

'द डर्टी पिक्चर' में बोल्ड सीन की भरमार थी, और विद्या के लिए सीन करना आसान नहीं था। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि बोल्ड सीन के समय सेट पर ज्यादातर महिलाएं उपस्थित होती थीं, चाहे वे कोरियोग्राफर हों या मेकअप मैन। सेट पर माहौल को लाइट बनाने के लिए महिलाओं की मौजूदगी की वजह से सीन आसानी से हो जाते थे।

18 से 20 करोड़ के बजट में बनी फिल्म सुपरहिट रही। हालांकि, फिल्म विवादों में रही लेकिन 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। विद्या को फिल्म की सफलता का पूरा क्रेडिट मिला। इसके बाद उन्हें बैक-टू-बैक फिल्में मिलनी शुरू हो गई थीं। द डर्टी पिक्चर के बाद वे 'कहानी', 'हमारी अधूरी कहानी', 'मिशन मंगल', और 'भूल भूलैया-3' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर