मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:42 · नई दिल्ली संस्करण

'एक छोटी ख्वाहिश हमेशा होती है,' साई सुदर्शन को है इस बात का मलाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'एक छोटी ख्वाहिश हमेशा होती है,' साई सुदर्शन को है इस बात का मलाल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट में पहले दिन के खेल की समाप्ति तक 2 विकेट पर 318 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी।

इसमें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए साई सुदर्शन की 87 रन की पारी भी शामिल है। हालांकि, शतक के करीब आकर चूक जाने से सुदर्शन निराश हैं।

पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद सुदर्शन ने कहा, "मैं अपनी इस पारी के लिए निश्चित रूप से आभारी हूं, लेकिन हमेशा आपके मन में एक वो छोटी सी ख्वाहिश होती है कि शतक पूरा हो जाए। इसलिए मैं और ज्यादा की उम्मीद कर रहा था। यह एक अच्छा योगदान था और यशस्वी जायसवाल के साथ मेरी एक बेहतरीन साझेदारी रही। मैं इस बार रन बनाने के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा था और थोड़ा स्वाभाविक अंदाज में खेलने की कोशिश कर रहा था।

जियोहॉटस्टार पर सुदर्शन ने भारतीय टीम की रणनीति का भी खुलासा करते हुए कहा कि हम यथासंभव लंबे समय तक बल्लेबाजी करना चाहते हैं और सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाना चाहते हैं। हमारे दिमाग में कोई निश्चित संख्या नहीं है, लेकिन हमारा लक्ष्य वेस्टइंडीज को दो बार बल्लेबाजी करने पर मजबूर करना है।

सुदर्शन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वे इस नंबर पर पुजारा की कमी पूरी करेंगे।

साई सुदर्शन इंग्लैंड दौरे पर सफल नहीं रहे थे। अहमदाबाद में खेले गए इस सीरीज के पहले टेस्ट में भी वह असफल रहे थे। इस वजह से प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पर सवाल उठने शुरू हो गए थे। दिल्ली टेस्ट उनके लिए आखिरी मौके की तरह था, लेकिन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 87 रन की पारी खेल टीम मैनेजमेंट की अपने प्रति दिखाए भरोसे को सही साबित किया।

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने यशस्वी जायसवाल के नाबाद 173 रन की मदद से 2 विकेट के नुकसान पर 318 रन बना लिए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर