मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 3:02 · नई दिल्ली संस्करण

ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, मैच विनर गेंदबाज सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा मामला?

ऑस्ट्रेलियाई स्टार तेज गेंदबाज मेगन शूट पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2 मैचों का बैन लगाया है। आरोप है कि उन्होंने Sports Science गाइडलाइंस के तहत प्रिस्क्रिप्शन दवा के नियमों का उल्लंघन किया। बोर्ड ने साफ किया कि मामला Out of Competition का है और परफॉर्मेंस बढ़ाने से जुड़ा नहीं है। मेगन NZ के खिलाफ तीसरा टी20 और WBBL में एडिलेड स्ट्राइकर्स का पहला मैच मिस करेंगी। मेगन ने सजा स्वीकार कर कहा, "मैं मानकों पर खरी नहीं उतरी, माफी मांगती हूं।"

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया
ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, मैच विनर गेंदबाज सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा मामला?

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार तेज गेंदबाज मेगन शूट पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2 मैचों का बैन लगा दिया है। 33 साल की मेगन शूट पर प्रिस्क्रिप्शन दवा के इस्तेमाल से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। इस बैन को उन्होंने खुद स्वीकार कर लिया है और माफी भी मांगी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने गुरुवार को इस बारे में आधिकारिक बयान जारी किया। बोर्ड ने कहा कि मेगन शूट ने "Sports Science and Sports Medicine गाइडलाइंस के तहत प्रिस्क्रिप्शन दवा से संबंधित जरूरतों का पालन नहीं किया।" बोर्ड ने साफ किया कि यह घटना प्रतियोगिता से बाहर (out of competition) के दौरान हुई थी और इसका प्रदर्शन बढ़ाने (performance enhancing) से कोई लेना-देना नहीं है। 



बोर्ड ने कहा, "यह एक सिंगल इंसिडेंस से जुड़ा मामला है जो आउट ऑफ कॉम्पिटिशन के दौरान हुआ था और परफॉर्मेंस बढ़ाने के उद्देश्य से नहीं था।" 2 मैचों के इस बैन में इंटरनेशनल और डोमेस्टिक दोनों तरह के मैच शामिल हैं। इसके चलते मेगन शूट दो अहम मुकाबले नहीं खेल पाएंगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा और आखिरी टी20 मैच - जो आज 22 अक्टूबर को नॉर्थ सिडनी ओवल में खेला जा रहा है। वुमेंस बिग बैश लीग (WBBL) में एडिलेड स्ट्राइकर्स का पहला मैच - जो 31 अक्टूबर को मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, "हम मेगन को उचित सपोर्ट देना जारी रखेंगे और खेल का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी लोगों से अपेक्षित मानकों और जिम्मेदारियों को मजबूत करना जारी रखेंगे।"



बैन लगने के तुरंत बाद मेगन शूट ने सजा को स्वीकार करते हुए अपना बयान भी जारी किया। उन्होंने कहा, "मैं दी गई सजा को पूरी तरह से स्वीकार करती हूं और मुझसे जो मानक अपेक्षित थे, उन्हें पूरा करने में विफल रहने के लिए माफी मांगती हूं।" उन्होंने आगे कहा, "इससे जो ध्यान आकर्षित हुआ है, उसके लिए मुझे खेद है और मुझे जो समर्थन मिला है, उसके लिए मैं आभारी हूं। हालांकि यह प्रतियोगिता से बाहर हुआ और प्रदर्शन से संबंधित नहीं था, मैं समझती हूं कि मैं स्पोर्ट्स साइंस एंड स्पोर्ट्स मेडिसिन गाइडलाइंस का पालन करने के लिए जिम्मेदार हूं, जिसके बारे में खिलाड़ियों को नियमित रूप से शिक्षा दी जाती है और मुझे इन गाइडलाइंस का पालन करना चाहिए था।"



बता दें कि मेगन शूट ऑस्ट्रेलिया की सबसे अनुभवी गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 114 वनडे और 126 टी20 मैच खेले हैं। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने 3 मैचों में 10 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था। औसत सिर्फ 7.1 का था। ऐसे फॉर्म में चल रही गेंदबाज का बैन होना ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से आगे है और आज क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा, लेकिन मेगन शूट के बिना टीम को उनकी कमी जरूर खलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर