मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:01 · नई दिल्ली संस्करण

राजकुमार राव की फिल्म "श्रीकांत- आ रहा है सबकी आंखें खोलने" 10 मई को होगी रिलीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

टी-सीरीज़

फिल्म्स आपको तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित फिल्म "श्रीकांत - आ रहा

है सबकी आंखें खोलने" इस साल 10 मई को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर रिलीज़

होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

पहले इस फिल्म इस नाम SRI

रखा गया था जो अब बदलकर "श्रीकांत - आ रहा है सबकी आंखें खोलने" कर दिया

गया है। यह फिल्म श्रीकांत बोला की दिल को छू जाने वाली कहानी दर्शकों के

समक्ष लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित

इस फिल्म में राजकुमार राव, अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर अहम किरदार

में नजर आएंगे। फिल्म उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक है, जिन्होंने

अपनी दृश्यहीनता को अपने सपनों पर हावी नहीं होने दिया और बोलेंट

इंडस्ट्रीज की स्थापना की।

गुलशन कुमार और टी-सीरीज़

प्रस्तुत करते हैं, टी-सीरीज़ फ़िल्म्स और चाक एन चीज़ फ़िल्म्स प्रोडक्शन

एलएलपी की फिल्म ''श्रीकांत - आ रहा है सबकी आंखें खोलने'' जिसे तुषार

हीरानंदानी ने डायरेक्ट किया है, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार

हीरानंदानी द्वारा निर्मित यह फिल्म अक्षय तृतीया के अवसर पर यानी कि 10 मई

2024 को देशभर में रिलीज होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर