मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 3:04 · नई दिल्ली संस्करण

टी-20 सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली टीम बनी हैदराबाद, आरसीबी को छोड़ा पीछे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को

पीछे छोड़ते हुए एक ही टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन

गई। हैदराबाद ने रविवार शाम पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग

(आईपीएल) 2024 के 69वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की।

अभिषेक

शर्मा और हेनरिक क्लासेन की जोरदार पारियों के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद

ने रविवार को यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पंजाब किंग्स के

खिलाफ पांच गेंद शेष रहते 215 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

हैदराबाद

ने मैच में कुल 14 छक्के लगाए, जिससे मौजूदा संस्करण में उनके छक्कों की

संख्या 160 हो गई, जबकि दूसरी ओर, फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली रॉयल

चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम के नाम कुल 157 छक्के हैं।

टी20

सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली सूची में अन्य टीमें चेन्नई सुपर

किंग्स (आईपीएल 2018 में 145), सरे (टी20 ब्लास्ट 2023 में 144) और कोलकाता

नाइट राइडर्स (आईपीएल 2019 में 143) हैं।

इस मैच में, एसआरएच ने

मौजूदा आईपीएल 2024 में अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज किया। हैदराबाद स्थित

फ्रेंचाइजी ने एक एकल आईपीएल संस्करण में सबसे अधिक छह बार 200 से अधिक का

स्कोर बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। इसके पहले कोलकाता नाइट राइडर्स,

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी 6-6 बार 200 के स्कोर को

छुआ है।

मैच की बात करें तो पीबीकेएस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी

करने का फैसला किया। प्रभसिमरन सिंह (45 गेंदों में सात चौकों और चार

छक्कों की मदद से 71 रन) का जोरदार अर्धशतक और रिले रोसौव (24 गेंदों में

तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 49 रन) और अथर्व ताइदे (27 गेंदों में

46 रन, पांच चौके और दो छक्के) की आतिशी पारियों की बदौलत पंजाब ने अपने 20

ओवरों में 5 विकेट पर 214 रन का स्कोर खड़ा किया।

बड़े लक्ष्य का

पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही और ट्रैविस हेड बिना किसी

स्कोर के चलते बने, लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा (28 गेंदों में 66 रन,

पांच चौकों और छह छक्के), नीतीश कुमार रेड्डी (25 गेंदों में 37 रन, एक

चौका और तीन छक्का), और हेनरिक क्लासेन (26 गेंदों में 42 रन, तीन चौके और

दो छक्के) ने आतिशी पारी खेलकर 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 215 रन बनाकर जीत

हासिल कर ली।

अभिषेक शर्मा अपने तेज अर्धशतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

आठ

जीत, पांच हार और एक मैच में बिना किसी नतीजे के 17 अंकों के साथ हैदराबाद

अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। पीबीकेएस पांच जीत, नौ हार और 10 अंकों

के साथ नौवें स्थान पर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर