मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 2:14 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई सिटी एफसी ने मुख्य कोच पेट्र क्रैटकी का अनुबंध 2025/26 सीज़न के अंत तक बढ़ाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई, । मोहन बागान एसजी को हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल)

2023-24 का खिताब जीतने के बाद मुंबई सिटी एफसी ने मुख्य कोच पेट्र क्रैटकी

का अनुबंध 2025/26 सीज़न के अंत तक बढ़ा दिया है। क्लब ने बुधवार रात उक्त

जानकारी दी।

चेक गणराज्य के रहने वाले, 42 वर्षीय पूर्व

डिफेंडर क्रैटकी ने दिसंबर 2023 में सीज़न के बीच में आइलैंडर्स की कमान

संभाली थी। मुंबई सिटी एफसी मुख्य कोच के रूप में क्रैटकी का पहला स्थायी

कार्यभार है। उन्होंने 23 मैचों में क्लब का निर्देशन किया है, जिनमें क्लब

ने 16 जीते हैं और तीन ड्रा रहे हैं। क्रैटकी के संरक्षण में, टीम ने बड़ी

ऊंचाइयों को छुआ और आईएसएल के लीग चरण (47 अंक) में अपना अब तक का सबसे

उच्चतम अंक दर्ज किया।

जब से क्रैटकी ने पदभार संभाला, आईएसएल में क्लब के 37 में से 23 (62% से अधिक) गोल भारतीयों द्वारा किए गए।

क्रैटकी,

जो पहले कभी भारत नहीं आए थे, अब आगामी सीज़न पर अपने लक्ष्य निर्धारित

करेंगे। इस अवसर पर क्रैटकी ने कहा, “मुंबई सिटी एफसी के साथ मेरा पहला

सीज़न शानदार रहा है, पूरी टीम महत्वाकांक्षी लोगों से भरी है, जो चाहे कुछ

भी हो जाए, एकजुट रहते हैं। आईएसएल कप के साथ सीज़न समाप्त करना निश्चित

रूप से बहुत अच्छा था, और अगले सीज़न में हम वापस आएंगे और अपनी सभी

प्रक्रियाओं में मजबूत और अधिक सुसंगत होंगे। भारत में कुछ बेहतरीन फुटबॉल

प्रतिभाएं हैं और मैं उनके साथ काम करना जारी रखने का मौका पाकर खुश हूं।''

मुंबई सिटी एफसी के सीईओ कंदर्प चंद्रा ने कहा, "हम सभी पेट्र के

अनुबंध को 2025/26 सीज़न के अंत तक बढ़ाने से प्रसन्न हैं। वह फुटबॉल दर्शन

को समझते हैं। हमें विश्वास है कि हम उनके नेतृत्व में, अन्य टीमों की तरह

मनोरंजक और आकर्षक फुटबॉल खेलना जारी रखेंगे।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर