मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:23 · नई दिल्ली संस्करण

जब रोहित-कोहली आसपास हों तो अलग ऊर्जा का हिस्सा बनना रोमांचक: बावुमा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जब रोहित-कोहली आसपास हों तो अलग ऊर्जा का हिस्सा बनना रोमांचक: बावुमा

रांची। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार से तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज शुरू होगी। पहला मैच जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की मौजूदगी में मैदान पर एक अलग तरह की ऊर्जा होगी, जिसका हिस्सा बनना रोमांचक होगा।

स्टार स्पोर्ट्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शनिवार को पोस्ट किए गए एक वीडियो में बावुमा ने कहा, "मुझे लगता है कि यह रोमांचक है। यह भारतीय फैंस के लिए रोमांचक है। दो दिग्गज वापस आ रहे हैं। वे कुछ समय के लिए भारत की धरती पर खेल रहे हैं। जब ये दो बड़े खिलाड़ी आसपास हों, तो एक अलग तरह की ऊर्जा का हिस्सा बनना हमारे लिए रोमांचक है। यह कुछ ऐसा है जिसका हम इंतजार कर रहे हैं।"

टेंबा बावुमा ने भारत की इस अनुभवी जोड़ी को लेकर कहा, "मुझे लगता है कि किसी भी दूसरे खिलाड़ी की तरह, हम भी उनके आस-पास अपनी तैयारी करेंगे। जो भी रणनीति हमारे पास होगी, हम उन्हें फॉलो करेंगे।

हम जानते हैं कि ऊर्जा थोड़ी अलग होगी, लेकिन यह रोमांचक होगा।"

उन्होंने आगे कहा, "एक कप्तान के नजरिए से, मुझे नहीं लगता कि मेरी टीम के लिए ज्यादा कुछ बदलेगा। मुझे लगता है कि आप जाहिर तौर पर बल्ले से प्रदर्शन करना चाहते हैं। आप मैदान पर रणनीति के मुताबिक खिलाड़ियों को लीड करना चाहते हैं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि ज्यादा कुछ बदलेगा।"

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज खेली थी।

इसके बाद चर्चा थी कि शायद यह जोड़ी वनडे वर्ल्ड कप में न खेले, लेकिन कुछ फैंस को विश्वास है कि 'रो-को' आगामी विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को रांची में पहला वनडे मैच खेला जाएगा, जिसके बाद दोनों देश रायपुर में 3 दिसंबर को अगला मैच खेलेंगे। सीरीज का तीसरा मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में आयोजित होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर