मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2024 का खिताब जीतने पर ममता बनर्जी, जय शाह ने केकेआर को दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चेन्नई, । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भारतीय

क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने अपना तीसरा इंडियन

प्रीमियर लीग खिताब जीतने पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम को बधाई दी

है।

श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में केकेआर ने चेपॉक में

टूर्नामेंट के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर अपना

तीसरा खिताब जीता।

ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता नाइट

राइडर्स की जीत ने पूरे बंगाल में जश्न का माहौल बना दिया है। मैं आईपीएल

के इस सीज़न में रिकॉर्ड तोड़ने वाले प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों, सहयोगी

स्टाफ और फ्रेंचाइजी को व्यक्तिगत रूप से बधाई देना चाहती हूं। आने वाले

वर्षों में ऐसे और अधिक आकर्षक प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं।"

बीसीसीआई

सचिव जय शाह ने केकेआर और फ्रेंचाइजी के कप्तान श्रेयस अय्यर को उनके

विजयी सीजन के लिए बधाई दी। उन्होंने बड़ी संख्या में आने और 17वें संस्करण

को सफल बनाने के लिए प्रशंसकों को भी धन्यवाद दिया।

जय शाह ने एक्स

पर लिखा, "2024 टाटा आईपीएल जीतने के लिए केकेआर को बधाई! टीम ने पूरे

टूर्नामेंट में शानदार निरंतरता दिखाई और टीम का शानदार नेतृत्व करने के

लिए श्रेयस अय्यर को बधाई। एक बार फिर, बड़ी संख्या में आने और इसे एक सफल

सीजन बनाने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद।"

केकेआर ने रविवार रात

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में फाइनल में हैदराबाद के खिलाफ शानदार

ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ आईपीएल 2024 का खिताब जीता।

उनके तीसरे खिताब का जश्न उसी मैदान चेपॉक पर शुरू हुआ जहां उन्होंने 2012 में गौतम गंभीर के नेतृत्व में अपना पहला खिताब जीता था।

मैच

में केकेआर के गेंदबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों को चौंकाते

हुए केवल 113 रन के स्कोर पर रोक दिया और उसके बाद बल्लेबाजों ने केवल 10.3

ओवर में आठ विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर