मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:17 · नई दिल्ली संस्करण

अंतर-राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप : गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर रेस में जीता स्वर्ण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पंचकुला,। धावक गुरिंदरवीर सिंह शुक्रवार को 63वीं अंतर-राज्यीय

एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन 100 मीटर की दौड़ 10.32 सेकंड में पूरी

कर भारतीय ट्रैक पर सबसे तेज धावक बनकर उभरे।

गुरिंदरवीर

ने रेस के बाद कहा, "पिछले दो सालों में बहुत से लोगों ने कहा था कि मैं

अब दौड़ से बाहर हो चुका हूँ, मैं 10.50 सेकंड से कम समय में दौड़ नहीं

पाऊँगा, मुझमें अब कुछ भी नहीं बचा है। यह जश्न बाकी धावकों के लिए नहीं

बल्कि उन लोगों के लिए था जो संदेह कर रहे थे।"

मैदान में

मौजूद अन्य धावकों में इस समय देश के दो सबसे तेज धावक - अनिमेष कुजूर और

अमलान बोरगोहेन शामिल थे और इस जोड़ी ने इस इवेंट में शीर्ष तीन में जगह

बनाई।

गुरिंदरवीर ने कहा, "मैं पिछले कुछ समय से जालंधर में

अकेले ही ट्रेनिंग कर रहा हूं। मेरे पास कोच सरबजीत सिंह हैप्पी हैं,

लेकिन कोई ट्रेनिंग पार्टनर नहीं है। इस तरह की प्रतियोगिता अच्छी होती है

क्योंकि यह आपको बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है, लेकिन ट्रेनिंग में

ऐसे प्रतियोगियों का होना और भी महत्वपूर्ण है। यही वास्तव में बेहतर होने

में मदद करता है और मुझे अभी इसी की जरूरत है।"

हालांकि यह

उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था, 2021 में बनाए गए उनके अपने मीट

रिकॉर्ड (10.27 सेकंड, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ भी है) के करीब भी

नहीं था, लेकिन 23 वर्षीय खिलाड़ी निराश नहीं थे। उन्हें लगता है कि उनके

लिए फॉर्म में वापस आना बस समय की बात है।

400 मीटर में

मोहम्मद अनस याहिया और मोहम्मद अजमल दोनों ने 45.93 सेकंड का समय लिया, अनस

45.926 सेकंड से आगे रहे जबकि अजमल 45.939 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर

रहे।

हरियाणा के मोहित कुमार ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन

जारी रखते हुए 46.15 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए

राष्ट्रीय रिले टीम के अन्य सदस्यों अमोज जैकब, मिजो कुरियन और नोआह निर्मल

टॉम से आगे तीसरे स्थान पर रहे।

महिलाओं में स्नेहा एसएस

ने 100 मीटर दौड़ जीती, जबकि किरण पहल ने एक और शानदार दौड़ लगाई और

गुरुवार के 50.92 सेकंड के समय की बराबरी करते हुए आरामदायक अंतर से जीत

हासिल की।

पुरुषों की लंबी कूद में जेसविन एल्ड्रिन का खराब

प्रदर्शन जारी रहा, वे अपने अंतिम प्रयास में 7.32 मीटर ही दूरी तय कर पाए

और क्वालीफाइंग राउंड में 8वें स्थान पर रहे। मध्य प्रदेश के कृष्णा शर्मा

ने 7.60 मीटर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

तजिंदरपाल सिंह तूर की अनुपस्थिति में उत्तराखंड के अनिकेत क्वालीफाइंग राउंड में 17.56 मीटर थ्रो के साथ सर्वश्रेष्ठ शॉट-पुटर रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर