मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:22 · नई दिल्ली संस्करण

विराट कोहली की बल्लेबाजी से खुश गावस्कर, बताया क्या है 'रन-मशीन' की ताकत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विराट कोहली की बल्लेबाजी से खुश गावस्कर, बताया क्या है 'रन-मशीन' की ताकत

नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के अनुशासित और सोचे-समझे तरीके को सराहा है, जिन्होंने रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान 135 रन की पारी खेली थी। भारत ने इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बनाई।

कोहली को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

विराट कोहली ने 120 गेंदों में 11 चौकों और 7 छक्कों के साथ 135 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 49.2 ओवरों में 332 रन पर सिमट गई।

कोहली की तकनीक और मिजाज पर बात करते हुए गावस्कर ने कहा है कि भारत का यह करिश्माई खिलाड़ी इसलिए सफल होता है क्योंकि वह अपने खेल को किसी और से बेहतर समझता है।

गावस्कर ने जियोस्टार पर कहा, "वह (कोहली) उस तरह के बल्लेबाज हैं जो सीधे धमाका नहीं कर सकते।

कुछ बल्लेबाज ऐसा कर सकते हैं, लेकिन कोहली अपने खेल को अच्छी तरह जानते हैं। वह जानते हैं कि यह उनकी ताकत नहीं है। उनकी ताकत कवर्स के ऊपर से शॉट मारना, स्ट्रेट ड्राइव और फ्लिक शॉट खेलना है। हां, वह कभी-कभी स्क्वायर-लेग या मिड-विकेट के ऊपर से बॉटम-हैंड फ्लिक खेलकर छक्का मारते हैं, यह बैटिंग करने का सबसे सुरक्षित तरीका है।"

गावस्कर ने कोहली की विकेटों के बीच शानदार रनिंग का जिक्र किया है।

गावस्कर ने कहा, "विकेटों के बीच रनिंग बहुत जरूरी है। सिंगल्स किसी भी फॉर्मेट में बैटिंग की जान होते हैं। आप सिंगल्स लेते रहें और आपकी पारी चलती रहे। भले ही दूसरे छोर पर बल्लेबाज जल्दी रन बनाना चाहते हों, कोहली टीम की जरूरत के हिसाब से बैटिंग करते हैं।"

टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज का अगला मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर