मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

सलमान खान के घर फायरिंग की घटना पर शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बॉलीवुड

के भाईजान सलमान खान के घर रविवार सुबह गोलीबारी की घटना पर दिग्गज

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “सलमान और

उनका परिवार, उनके पिता और महान लेखक सलीम साहब, मेरे बहुत करीब हैं।

रविवार सुबह जब मैंने घटना के बारे में सुना तो मुझे उनके परिवार की

सुरक्षा की चिंता हुई। सलीम साहब और सलमान हमारी फिल्म इंडस्ट्री की शान

हैं। हमें इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा करने के लिए आगे आना चाहिए।”

शत्रुघ्न

सिन्हा ने आगे कहा, “सलमान खान और उनका परिवार प्रशंसकों की प्रार्थनाओं

और आशीर्वाद से सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मशहूर हस्तियों की

सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस तरह खुलेआम आतंक फैलाना

अच्छा नहीं है।”

शत्रुघ्न सिन्हा और खान परिवार के बीच काफी

करीबी रिश्ता है। उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान की फिल्म दबंग 2010

से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर