मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 3:03 · नई दिल्ली संस्करण

चीनी सुपर लीग : अपने दो घरेलू मैच बंद दरवाजों के पीछे खेलेगा क़िंगदाओ हैनियू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बीजिंग,। चीनी फुटबॉल एसोसिएशन (सीएफए) ने मैच अधिकारियों पर

प्रशंसकों के हमले के बाद क़िंगदाओ हैनियू को अपने अगले दो घरेलू चीनी सुपर

लीग (सीएसएल) मैच बंद दरवाजों के पीछे खेलने का आदेश दिया है।

सीएफए

ने मंगलवार रात एक बयान जारी कर कहा कि, सीएसएल मैच में जहां क़िंगदाओ

पक्ष ने पिछले शुक्रवार को नानटोंग ज़ियुन की मेजबानी की थी, घरेलू

प्रशंसकों ने मैच अधिकारियों पर दो बार हल्की वस्तुएं फेंककर हमला किया,

दर्शकों द्वारा एक पानी की बोतल भी रेफरी पर फेंकी गई, जो उनकी छाती पर

लगी।

बयान में कहा गया है कि जब मैच अधिकारी खेल के बाद चले गए, तो

कुछ अनियंत्रित प्रशंसकों ने उन पर पानी की बोतलों जैसी चीजों से हमला

किया।

सजा के तौर पर, सीएफए ने फैसला सुनाया कि क़िंगदाओ हैनियू को

अपने अगले दो घरेलू मैच बिना दर्शकों के खेलने होंगे। इसके अलावा उपर्युक्त

खेल के आयोजकों पर 200,000 युआन (लगभग 28,000 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना

लगाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर