मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 2:11 · नई दिल्ली संस्करण

प्रशांत वीर को आईपीएल 2026 की नीलामी में रिकॉर्ड कीमत मिलने पर अमेठी में जश्न का माहौल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन16 बार पढ़ा गया
प्रशांत वीर को आईपीएल 2026 की नीलामी में रिकॉर्ड कीमत मिलने पर अमेठी में जश्न का माहौल

अमेठी। आईपीएल 2026 के लिए मंगलवार को सऊदी अरब के अबू धाबी में नीलामी प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इस बार नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन उभरे। ग्रीन को केकेआर ने 25.20 करोड़ में खरीद कर आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी बना दिया।

हालांकि कैमरन ग्रीन से ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले प्रशांत वीर की है।

प्रशांत वीर आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। उनके साथ संयुक्त रूप से सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में कार्तिक शर्मा भी हैं। उन्हें भी प्रशांत के साथ ही सीएसके ने अपनी टीम में समान कीमत पर जोड़ा।

हम यहां प्रशांत की चर्चा करेंगे, जिनके रिकॉर्ड कीमत में सीएसके से जुड़ने के बाद उनके गृह नगर अमेठी में जश्न का माहौल है। उनके मुहल्ले में मिठाइयां बंट रही हैं।

प्रशांत वीर ने आईपीएल 2026 की नीलामी में खुद को 30 लाख वाली कैटेगरी में पंजीकृत किया था।

जब उनके लिए बोली की प्रक्रिया शुरू हुई, तो उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की होड़ लग गई।

सबसे पहले 30 लाख की बोली एलएसजी ने लगाई। इसके बाद एमआई ने 35 लाख की बोली लगाई, एलएसजी ने 40, और फिर एमआई ने 45 लाख की बोली लगाई। एलएसजी जब 1.20 करोड़ पर पहुंची, उसी समय सीएसके की एंट्री हुई। सीएसके ने प्रशांत के लिए 1.30 करोड़ से शुरुआत की।

एलएसजी ने प्रशांत के लिए आखिरी बोली 4 करोड़ की लगाई। 4.40 करोड़ के साथ राजस्थान रॉयल्स ने एंट्री की। 6.40 करोड़ की आखिरी बोली आरआर ने प्रशांत के लिए लगाई। सीएसके डटी रही। इसी बीच एसआरएच की एंट्री हुई। सीएसके और एसआरएच के बीच प्रशांत वीर के लिए जोरदार जंग देखने को मिली। एसआरएच ने 14 करोड़ की आखिरी बोली लगाई। 14.20 करोड़ में सीएसके ने अंत में प्रशांत को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

प्रशांत वीर बाएं हाथ के स्पिनर हैं और बाएं हाथ से ही बल्लेबाजी करते हैं। अब तक 9 घरेलू टी20 मैचों में प्रशांत 167.16 की स्ट्राइक रेट से 112 रन बना चुके हैं और 12 विकेट ले चुके हैं। सीएसके प्रशांत को जडेजा के विकल्प के रूप में देख रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर