मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 4:02 · नई दिल्ली संस्करण

बॉलीवुड में कोई देशभक्त नहीं: अभिजीत भट्टाचार्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अभिजीत

भट्टाचार्य बॉलीवुड के एक लोकप्रिय गायक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट गानों

को अपनी आवाज दी है। 90 के दशक में उनके गानों ने धूम मचा दी थी। वे अपनी

आवाज के साथ-साथ अपने स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं। अभिजीत भट्टाचार्य

अक्सर अपनी राय बेहद तल्ख तरीके से व्यक्त करते नजर आते हैं। हाल ही में एक

इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड एक्टर्स की देशभक्ति पर सवाल उठाया है।

उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड में पैसे देकर देशभक्ति दिखाई जाती

है।

भट्टाचार्य ने हाल ही में दिए इंटरव्यू कहा कि देशभक्त

होने का दिखावा करो, लेकिन सच्चे देशभक्त मत बनो। लोगों को देशभक्ति

दिखाने के लिए भुगतान किया जाता है। पैसे लेकर वो देशभक्ति दिखाते हैं,

लेकिन मैंने बड़ी कीमत चुकाई है। मैं बॉलीवुड से सिर्फ एक ऐसा देशभक्त हूं,

जिसने देशभक्त होने की मोटी कीमत चुकाई है। बॉलीवुड में कोई देशभक्त नहीं

है। अभिजीत ने नाम लिए बगैर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को निशाना बनाया।

अभिजीत ने कहा कि पति कुछ कहता है और पत्नी संसद में जाकर कुछ और कहती है।

एक तरफ पति रामलला के दर्शन करने जाता है। दूसरी तरफ पत्नी राम मंदिर के

खिलाफ बोलती है। इसलिए पैसे देकर किसी के देशभक्ति मत कराओ। मैंने बहुत कुछ

गंवाया है देशभक्ति में, लेकिन अब मैं सिर्फ गाना गाकर लोगों का मनोरंजन

करूंगा।"

अभिजीत भट्टाचार्य सलमान खान की आलोचना के कारण

भी सुर्खियों में आये थे। उन्होंने कहा था कि सलमान खान पाकिस्तानी गायकों

को मौका देते हैं। शाहरुख खान को लेकर उनका बयान भी चर्चा में रहा। शाहरुख

खान प्रोफेशनल हैं और काम के अलावा लोगों से बातचीत नहीं करते। कहा जाता था

कि ईमानदारी की वजह से मुझे कभी काम नहीं मिलता।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर