मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 2:54 · नई दिल्ली संस्करण

विषय

#DelhiNews

DelhiNews से जुड़ी हर ताज़ा ख़बर, एक जगह।

32 ख़बरें · पेज 1 / 2

दिल्ली

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से नीचे की गाड़ियों पर बैन! बाहर की गाड़ी है तो अभी पढ़ लें नियम

दिल्ली में Winter Action Plan 2026 लागू। CM रेखा गुप्ता ने ऐलान किया - 1 नवंबर से 31 जनवरी तक बाहर के राज्यों की नॉन-BS6 गाड़ियों की दिल्ली में एंट्री बंद। ये प्लान 28 फरवरी तक चलेगा। साथ में No PUC, No Fuel नियम, पार्किंग चार्ज दोगुना, 50% WFH, ऑफिस टाइम में बदलाव और कंस्ट्रक्शन पर AI निगरानी होगी। CNG, EV और इमरजेंसी गाड़ियों को छूट मिलेगी। मकसद- सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को रोकना।

राष्ट्रीय सागर डेस्क87

दिल्ली

दिल्ली में रावण के साथ जलेगा 30 फीट का कॉकरोच, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

दिल्ली की द्वारका लव-कुश रामलीला में इस बार अनोखी पहल होगी। यहां रावण के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी जलाया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कॉकरोच गंदगी और बीमारी का प्रतीक है। इस पहल का मकसद स्वच्छता का संदेश देना है। जैसे रावण बुराई का प्रतीक है, वैसे ही गंदगी भी समाज के लिए बुराई है। इस पुतले को पर्यावरण-अनुकूल सामग्री से बनाया जा रहा है, जिसे देखने हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3

दिल्ली

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दुकानदारों का धंधा रुका तो...

दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत रोक से इनकार कर दिया। CJI सूर्यकांत की बेंच ने कहा कि त्योहारी सीजन में छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी का सवाल है, लेकिन अभी कोई अंतरिम आदेश नहीं। जस्टिस बागची बोले, अगर NDMC के सेंट्रल पार्क बंद करने से कारोबार को नुकसान हुआ तो कोर्ट संविधान के तहत मुआवजे का आदेश देगा। मामले की अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को होगी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2

दिल्ली

CJP नेता दिपके पर होगी कार्रवाई, 'लहराओ तिरंगा' पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन...

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को होने वाले 'लहराओ तिरंगा' प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त है। CJP नेता अभिजीत दिपके द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन को पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट को भरोसा दिया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा और नियम तोड़ने पर दिपके के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस ने कहा कि CP में धारा 163 लागू है, बिना अनुमति भीड़ जुटाना गैरकानूनी है और भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2

दिल्ली

दिल्ली में लॉकडाउन जैसे हालात, दिवाली कारोबार ठप्प होने का डर, व्यापारियों की अमित शाह से अपील

दिवाली से पहले धरना-प्रदर्शनों से दिल्ली के व्यापारियों में चिंता है। CTI ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दिवाली तक बड़े प्रदर्शनों पर रोक लगाने और 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में प्रस्तावित "लहरा दो तिरंगा" मार्च की अनुमति न देने की मांग की है। CTI चेयरमैन बृजेश गोयल का कहना है कि इससे 20 लाख व्यापारी प्रभावित होंगे। कनॉट प्लेस, जनपथ, खान मार्केट समेत पूरे शहर का कारोबार ठप्प होने का डर है। हाल के प्रदर्शनों से 2000 करोड़ के नुकसान का दावा किया गया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2

दिल्ली

तिरंगा कांड के बाद एयरपोर्ट पर हंगामा, अभिजीत दिपके से बोले यात्री - CIA एजेंट...

दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार को CJP संस्थापक अभिजीत दिपके को यात्रियों के विरोध का सामना करना पड़ा। टर्मिनल से निकलते ही एक यात्री चिल्लाया, "क्यों देश को खराब कर रहा है?" कुछ ने 'चोर-चोर' और 'CIA एजेंट' के नारे लगाए। दिपके मुस्कुराकर थम्स-अप दिखाते हुए निकल गए। यह घटना CJP के दो कार्यकर्ताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में तिरंगा फहराने पर 5 दिन की जेल भेजे जाने और 16 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने की अपील के बीच हुई।

राष्ट्रीय सागर डेस्क27

दिल्ली

Delhi Crime: सोनिया विहार में 34 साल के युवक की हत्या, हेलमेट पहनकर आए थे हमलावर

नई दिल्ली के सोनिया विहार में मंगलवार रात 9:30 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने 34 वर्षीय मनीष यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें तीन गोलियां लगीं। परिजन घायल को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। डीसीपी राहुल अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों ने फोन कर मनीष को घर से बाहर बुलाया था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क4

दिल्ली

महिलाओं की सुरक्षा के लिए 50 हजार CCTV लगाएगी दिल्ली सरकार, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार 50 हजार नए CCTV कैमरे लगाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को महिला कॉलेजों की छात्र प्रतिनिधियों से बातचीत में यह ऐलान किया। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इस योजना का मकसद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना है। कैमरे कॉलेजों, बस अड्डों, मेट्रो स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों में लगाए जाएंगे। सभी कैमरे नाइट विजन और सेंट्रल कंट्रोल सेंटर से जुड़े होंगे।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2

दिल्ली

जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह बवाल: सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में, गेट फांदकर घुसे थे अंदर

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह जंतर-मंतर से CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका समेत 10 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक वे लॉक गेट फांदकर तिरंगे के साथ परिसर में घुसे और नारे लगाए। यह कार्रवाई जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से हटाने के फैसले के एक दिन बाद हुई। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने X पर वीडियो शेयर कर हिरासत की पुष्टि की।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3

दिल्ली

राहुल गांधी के ट्रक पर सवार हुए अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव, दिल्ली में विपक्ष का हल्लाबोल

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकले सुप्रीम कोर्ट मार्च में विपक्षी एकता का बड़ा नजारा दिखा। राहुल के ट्रक पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राजद नेता तेजस्वी यादव भी सवार रहे। जंतर-मंतर से सुप्रीम कोर्ट तक निकले इस मार्च में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। विपक्ष ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। तीनों नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए संविधान बचाने की बात कही।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

दिल्ली

प्रदर्शन करना है तो जंतर-मंतर नहीं, रामलीला मैदान जाओ - दिल्ली पुलिस का नया आदेश

दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला लेते हुए जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटा दिया है। 11 अक्टूबर को जारी आदेश के बाद अब वहां कोई धरना-प्रदर्शन नहीं होगा। इसकी जगह 3 नई जगहें तय की गई हैं - रामलीला मैदान (3 किमी दूर), CBD ग्राउंड शाहदरा (11 किमी दूर) और बुराड़ी मैदान (20 किमी दूर)। भीड़ की क्षमता के हिसाब से जगह तय होगी। ट्रैफिक और सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2

दिल्ली

जंतर-मंतर से ड्यूटी कर लौट रहे दिल्ली पुलिस के जवान की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल अमित की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह जंतर-मंतर पर नाइट ड्यूटी पर तैनात थे। सुबह 8 बजे ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौटते समय गुरुग्राम के मानेसर में NH-8, पटौदी रोड पर हादसा हो गया। उन्हें सिल्वर स्ट्रैक अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। वह मानेसर के बासलंबी गांव के रहने वाले थे। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क4

दिल्ली

नाश्ता मिलते ही प्रदर्शनकारी बोले - 'एक चाय और 2 समोसा, दिल्ली पुलिस पर...'

बंगला साहिब के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को सुबह फ्री चाय-समोसा मिलते ही माहौल बदल गया। भूखे बैठे प्रदर्शनकारियों ने चाय पीते ही नारे लगाने शुरू कर दिए - 'एक चाय और 2 समोसा, दिल्ली पुलिस पर पूरा भरोसा'। जो लोग पुलिस के खिलाफ नारे लगा रहे थे, वही समोसा मिलते ही पुलिस की तारीफ करने लगे। वीडियो वायरल है, लोग कह रहे हैं - जहां समोसा, वहां समझौता।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2

ई-पेपर