मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रशासन अलर्ट पर, डीसी-एसपी ने की उच्चस्तरीय बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलामू। डीसी शशि रंजन और एसपी रीष्मा रामेशन की संयुक्त अध्यक्षता में शुक्रवार को जिले में विधि व्यवस्था संधारित करने को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गयी। डीसी ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम व जेएसएससी की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन होना है जिसमें लाखों विद्यार्थियों के शामिल होने की सूचना है।

इन सभी दिनों के मद्देनजर जिला प्रशासन की भूमिका बेहद ही अहम हो जाती है। उन्होंने कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों व मंदिरो में कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान होने है जिसमें भारी संख्या में लोग एक स्थान पर एकत्रित होंगे ऐसे में सभी थाना प्रभारी व सीओ अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया अफवाहों का कैरियर हो जाता है। ऐसे में सभी थाना प्रभारी व सीओ सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म को अफवाहों का करियर न बनने दें। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय अनुसार ही डीजे बजाये जाये यह सुनिश्चित होना चाहिए। अगर कहीं किसी पदाधिकारी के संज्ञान में कोई आपत्तिजनक मामला सोशल मीडिया पर पाया जाता है तो उस व्यक्ति के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में ड्रोन उपलब्ध है ऐसे में जिस पदाधिकारी को ड्रोन की आवश्यकता हो तो जिला से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात नहीं रहने वाले पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में सामाजिक समरसता बनी रहे, इसका पूरा इंतज़ाम करने पर बल दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को मोबाइल मोड में रहने व पूरी चौकसी बरतने को लेकर निर्देशित किया है।

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर लागातर गश्त करने के निर्देश दिये। जिले के धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष चौकसी बरतने की बात कही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर