मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:42 · नई दिल्ली संस्करण

एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सहरसा। 17 बिहार बटालियन एनसीसी, सहरसा के अंतर्गत आयोजित में 10 दिवसीय केंद्रीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 31 अगस्त से ओटीसी बरौनी में किया जा रहा है। आयोजित कैम्प का एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, भागलपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संजीव चोपड़ा ने कैंप स्थल का दौरा किया।कैडेट्स ने उनके पधारने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद कैम्प प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में कैम्प कमांडेंट कर्नल बी. सत्यनारायण एवं डिप्टी कैम्प कमांडेंट ले कर्नल पी के चौधरी ने विस्तार से बताया।ग्रुप कमांडर ने कैम्प का निरीक्षण किया।सभी कैडेटों को सम्बोधित करते हुए एनसीसी के उद्देश्यों को प्राप्त करने, जीवन के हर क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश देते हुए उन्होंने सभी एनसीसी कैडेट्स के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।ग्रुप कमांडर ने कहा कि छात्रों ने एनसीसी ज्वाइन कर जीवन का एक अच्छा निर्णय लिया है। एनसीसी प्रमाण-पत्र केवल नौकरी पाने तक ही सीमित नहीं है। बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सहायक है।उन्होंने बताया कि एनसीसी के माध्यम से सशस्त्र बलों में शामिल होना करियर का एक अच्छा विकल्प है। अतः अपने एनसीसी के अनुभवों को एवं इसके लाभों के बारे में बताकर अन्य छात्रों को भी प्रेरित करना चाहिये।उन्होंने प्रशिक्षण देने वाले अधिकारियों, एएनओ तथा पीआई स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स उनके अनुभवों से प्रेरणा लें तथा सशस्त बलों में शामिल हो कर देश की सेवा में अपनी योगदान दें। उनका संबोधन "भारत माता की जय" के जयघोष के साथ समाप्त हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर