मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:58 · नई दिल्ली संस्करण

एकदिवसीय विश्वकप में टीम के खराब प्रदर्शन के लिए अशरफ जिम्मेदार : इंजमाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुम्बई । पाकिस्तान क्रिकेट में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ने कहा है कि गत वर्ष हुए एकदिवसीय विश्वकप में टीम के खराब प्रदर्शन के लिए उस समय पीसीबी प्रमुख रहे जका अशरफ जिम्मेदार हैं। पाक टीम की हार के बाद मुख्य कोच और चयन समिति के अध्यक्ष रहे इंजमाम के अलावा टीम के कप्तान बाबर आजम ने भी इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अशरफ को भी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा। वहीं इससे पहले अशरफ ने कहा कि विश्व कप टीम का चयन कप्तान और मुख्य चयनकर्ता ने किया था और बोर्ड का उसमें कोई दखल नहीं था। इसलिए इस मामले में उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं बनती। विश्ववकप में पाक टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही और नॉकआउट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पायी।

इंजमाम ने कहा, क्या आप खिलाड़ियों की मानसिकता की कल्पना कर सकते हैं जब विश्व कप जैसे शीर्ष आयोजन के दौरान वे सुनते हैं कि पीसीबी अध्यक्ष कह रहे हैं कि टीम का चयन बोर्ड द्वारा नहीं बल्कि कप्तान और मुख्य चयनकर्ता द्वारा किया गया था। उन्होंने कहा, इससे खिलाड़ियों के दिमाग में क्या चल रहा होगा जब उन्होंने सुना कि मुख्य चयनकर्ता के खिलाफ भी एक जांच समिति बनाई गई है और उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। मैं अभी भी अपने खिलाफ उस जांच समिति की उस रिपोर्ट का इंतजार कर रहा हूं जो यह जांच करने के लिए बनाई गई थी कि मुख्य चयनकर्ता रहते हुए मैंने हितों का टकराव किया था या नहीं।

उन्होंने कहा कि टीम को एकदिवसीय विश्व कप में आत्मविश्वास की जरूरत थी, जो उन्हें नहीं मिला। इंजमाम ने कहा, इन बदलावों ने टीम के प्रदर्शन को प्रभावित किया और बाबर आजम जैसा शीर्ष खिलाड़ी जब दबाव में आ गया तो अन्य लोगों की आप कल्पना कर सकते हैं कि उनका मनोबल कितना कमजोर होगा। विश्व कप में टीम संघर्ष कर रही थी और जब उन्हें पूरा आत्मविश्वास और समर्थन देने की जरूरत थी पर ऐसा हुआ नहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर