मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन131 बार पढ़ा गया
धनबाद में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव

धनबाद। झारखंड के धनबाद शहर के धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी यज्ञशाला ग्राउंड के समीप एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह युवक का लहुलुहान शव मैदान के पीछे स्थित झाड़ियों से बरामद हुआ है।

अपराधियों ने युवक के चेहरे और सिर को भारी पत्थर से इस कदर कुचला है कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह जब कुछ स्थानीय नागरिक टहलने और दैनिक कार्यों के लिए यज्ञशाला मैदान की ओर गए, तो उनकी नजर झाड़ियों के बीच पड़े एक शव पर पड़ी।

घटनास्थल के समीप ही एक बाइक भी बरामद हुई है, जिसके बारे में आशंका जताई जा रही है कि वह मृतक की ही है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना धनसार थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की प्रारंभिक जांच और घटनास्थल की स्थिति को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को झाड़ियों में फेंक दिया।

फिलहाल मृतक की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए युवक की पहचान स्थापित करने की कोशिश कर रही है। धनसार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह आपसी रंजिश या किसी गंभीर विवाद का परिणाम हो सकता है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर