मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:41 · नई दिल्ली संस्करण

नशे में धुत होकर मारपीट करने वाला जवान सस्पेंड

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मंगलवार को अशोक नगर रोड नंबर-दो में शराब के नशे में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और एके-47 सर्विस राइफल तानने वाले झामुमो नेता के बॉडीगार्ड तनवीर खान (रांची जिला बल) को सस्पेंड कर दिया है। मामले में जांच का जिम्मा हटिया डीएसपी राजा मित्रा को दिया गया था। उन्होंने जांच कर रिपोर्ट दे दी। इसके बाद तनवीर खान को सस्पेंड कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि मामूली विवाद के बाद नशे में धुत्त बॉडीगार्ड मो तनवीर ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी थी। इस घटना के बाद वहां काफी लोग जमा हो गये थे। उन्हें भी उस बॉडीगार्ड ने राइफल के बल पर धमकाया था। गोली चलाने के लिए उसने राइफल को कॉक भी कर लिया था। बाद में इस घटना की सूचना अरगोड़ा पुलिस को मिली थी, अरगोड़ा पुलिस पहुंची थी और आरोपी बॉडीगार्ड को हिरासत में लिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर