मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:34 · नई दिल्ली संस्करण

साइबर सिक्योरिटी पर कार्यशाला आयाेजित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन112 बार पढ़ा गया

बीकानेर। भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल बीकानेर की सतर्कता शाखा द्वारा साइबर सिक्योरिटी विषय पर बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हँसेरा (लूणकरणसर ब्लॉक) में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में बीएसएनएल के उपमंडल अभियंता (सतर्कता) मनोज चौहान व उनकी टीम द्वारा विद्यार्थियों व स्टाफ को साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं के प्रति जागरूक किया गया। चौहान और उनकी टीम द्वारा साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई।चौहान ने बताया कि कार्यशाला में साइबर सुरक्षा के तरीके , महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई तथा विद्यार्थियों को ऑनलाइन सुरक्षित रहने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्राचार्य रतन लाल शर्मा, स्कूल स्टाफ भंवर लाल, तीर्थ राज, भंवरी, नवजोत सिंह और बीएसएनएल लूणकरणसर के उपमंडल अभियंता निरूपम मिश्रा उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा के संबंध में प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला से साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय स्टाफ द्वारा आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर