मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:19 · नई दिल्ली संस्करण

महिला की गला रेतकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन113 बार पढ़ा गया
महिला की गला रेतकर हत्या

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दो दिन से लापता महिला का शव शुक्रवार को गांव के पास जंगल से बरामद हुआ। मृतका की पहचान किताहातु टोला लातार गांव निवासी सुखमति लोहार के रूप में की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अपराधियों ने धारदार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या की है।मिली जानकारी के अनुसार, सुखमति लोहार मंगलवार को किसी काम से घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने जब उनकी खोजबीन शुरू की, तो शुक्रवार सुबह गांव के समीप जंगल में उनका शव खून से लथपथ हालत में मिला। शव देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना पाकर टोंटो थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि महिला की हत्या धारदार हथियार से की गई है।डीएसपी बी टूटी ने बताया कि हत्या के पीछे का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह मामला जमीन विवाद या डायन-बिसाहा (जादू-टोना) से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी अभियान चला रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर