मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में 22 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश-आंधी के साथ मावठ की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया
राजस्थान में 22 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश-आंधी के साथ मावठ की संभावना

जयपुर। राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 22 जनवरी से राज्य में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना जताई है। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने, तेज आंधी चलने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मावठ का दौर शुरू हो सकता है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार यह इस सर्दी सीजन की पहली अच्छी मावठ हो सकती है। मंगलवार सुबह जयपुर, भिवाड़ी, बीकानेर, सीकर सहित कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। जयपुर शहर के मालवीय नगर, जगतपुरा, ट्रांसपोर्ट नगर सहित अन्य इलाकों में सुबह तक धुंध और कोहरे का असर रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।सीकर जिले में हालात गंभीर रहे। रानोली क्षेत्र में खेत कोहरे की मोटी चादर में ढके नजर आए। यहां विजिबिलिटी मात्र 50 से 60 मीटर तक सीमित रही।मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी साफ नजर आया। सोमवार को जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट हुई, जिससे दिन में भी सर्दी का अहसास बढ़ गया। बादलों और धुंध के कारण धूप कमजोर रही और कई इलाकों में दोपहर के समय हल्का अंधेरा-सा माहौल बन गया।सीकर में न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री से अधिक की गिरावट हुई। सोमवार को जहां न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार को यह घटकर 4.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।कोहरे और स्थिर मौसम के कारण प्रदेश के कई शहरों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जयपुर सहित कई जिलों में शीतलहर और कोहरे का असर आने वाले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। वहीं, अगले एक सप्ताह तक बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना है, जिससे ओलावृष्टि और बारिश का सिलसिला चल सकता है।विशेषज्ञों का कहना है कि इस सर्दी सीजन में दिसंबर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कम रहे, इसलिए ठंड ज्यादा नहीं पड़ी। जनवरी में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद ठंड ने जोर पकड़ा और अब मावठ से ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर