मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 12:15 · नई दिल्ली संस्करण

दूसरे दिन भी चलाया सफाई अभियान, 10 टन कूड़ा किया एकत्रित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल : ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, वोटर लिस्ट रिवीजन रोकने की अपील की

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिन सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद के सभी क्षेत्रों में एवं प्रवेश द्वारों में सभी अधिकारियों को स्वयं धरातल पर उतरते हुए, अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर सफाई व्यवस्था किए जाने के लिए निगरानी करने के निर्देश दिए गए थे।जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज दूसरे दिन भी जनपद के सभी विकास खंडों एवं तहसीलों में संबंधित अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में पहुंच कर सफाई व्यवस्था की निगरानी की। जिलाधिकारी स्वयं धरातल पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।अपर मुख्य नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी एवं सहायक नगर आयुक्त रिषभ उनियाल के देखरेख में आज पंतद्वीप मैदान(पार्किंग) एवं चमगादड़ टापू क्षेत्र में पर्यावरण मित्रों के माध्यम से क्षेत्र की साफ सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 10 टन कूड़ा कचरा एकत्रित किया गया।एसडीओ वन विभाग पूनम कैथोला ने बताया कि वन विभाग द्वारा जटवाड़ा पुल नहर पटरी मार्ग वन क्षेत्र में की एवं झाड़ी कटान का निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी बहादरबाद मानस मित्तल ने चिकित्सालयों एवं उनके परिसरों में मेडिकल वेस्ट निकला गया एवं साफ सफाई का निरीक्षण किया।खंड विकास अधिकारी लक्सर परवीन भट्ट ने लाडपुर कलां क्षेत्र एवं रायसी मार्ग में की जा रही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी खानपुर राजेंद्र जोशी ने पुरकाजी बॉर्डर खानपुर में की जा रही सफाई व्यवस्था एवं झाड़ी कटान का निरीक्षण किया।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट के बाहर नगर पालिका के सहयोग से साफ सफाई एवं कूड़ा उठान कार्य का निरीक्षण किया। अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि हर की पौड़ी क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के लिए एवं आने वाले श्रद्धालुओं को आने जाने में परेशानी न हो इसके लिए फुटपाथ एवं घाटों पर लगाई गई दुकानों को हटाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर