मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

वेलिंगटन टेस्ट-ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 383 रन पर सिमटी, कैमरून ग्रीन का नाबाद शतक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

ग्रीन और से जोश हेज़लवुड ने आखिरी विकेट के लिए जोड़े रिकॉर्ड 116 रन

वेलिंगटन,

1 मार्च । कैमरून ग्रीन और जोश हेज़लवुड के बीच आखिरी विकेट के लिए

116 रनों की साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया यहां बेसिन रिजर्व में खेले जा

रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन मजबूत स्थिति में पहुंच गया।

ऑस्ट्रेलिया

की पहली पारी आखिरकार दूसरे दिन लंच से ठीक पहले हेज़लवुड के आउट होने के

साथ ही 383 रनों पर समाप्त हुई। ग्रीन और हेज़लवुड के बीच रिकॉर्ड 116 रन

की साझेदारी हुई, इसी के साथ इन दोनों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी विकेट

के लिए 114 रनों की पिछली सबसे बड़ी साझेदारी को पीछे छोड़ दिया है। इससे

पहले 2004 में ग्लेन मैक्ग्रा और जेसन गिलेस्पी ने गाबा में आखिरी विकेट के

लिए 114 रन जोड़े थे। ग्रीन 174 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि हेज़लवुड ने 22

रन बनाए।

आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया की पारी में 10वें विकेट

के लिए साझेदारी 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ थी जब एडम वोजेस और हेज़लवुड

ने रोसेउ में 97 रन जोड़े थे।

मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस

जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करना का फैसला किया। टीम स्टीव स्मिथ और उस्मान

ख्वाजा ने अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। मैट हेनरी

ने स्मिथ को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। स्मिथ ने 31 रन बनाए। इसके बाद

ऑस्ट्रेलिया ने मार्नश लाबुशेन (01), उस्मान ख्वाजा (33), और ट्रेविस हेड

(01) के विकेट 89 रन के स्कोर तक खो दिये।

यहां

से मिचेल मार्श और ग्रीन ने पांचवें विकेट के लिए 67 रन जोडे़ और

ऑस्ट्रेलिया को 150 रन के पार पहुंचा। 156 के कुल स्कोर पर मार्श 40 रन

बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने। एलेक्स कैरी 10 रन बनाकर 176 के कुल स्कोर

पर स्कॉट कुग्गेलिन का शिकार बने। इसके बाद ग्रीन ने पहले मिचेल स्टॉर्क

(09) और फिर कप्तान पैट कमिंस (16) के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां कर टीम का

स्कोर 248 तक पहुंचाया। 267 के स्कोर पर नाथन लियोन (05) के आउट होने के

बाद ग्रीन और हेज़लवुड ने आखिरी विकेट के लिए रिकॉर्ड 116 रन जोड़कर

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 383 रन तक पहुंचा दिया। मैट हेनरी ने हेज़लवुड को आउट

कर यह साझेदारी समाप्त की। हेज़लवुड ने 22 रन बनाए, जबकि ग्रीन 174 रन

बनाकर नाबाद रहे।

न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 5, स्कॉट कुग्गेलिन और विलियम ओ'रोउर्के ने 2-2 व रचिन रवींद्र ने 1 विकेट लिया।

समाचार

लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में केवल 41 रन पर 5 विकेट खो

दिये हैं। टॉम ब्लंडेल 4 और ग्लेन फिलिप्स 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर