मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 2:58 · नई दिल्ली संस्करण

बुधवार को नहर में बहे बच्चों का शव हुआ बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन42 बार पढ़ा गया
बुधवार को नहर में बहे बच्चों का शव हुआ बरामद

Wednesday - Children swept away in canal - bodiesरायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बुधवार की देर शाम नगरदा थाना क्षेत्र के मोहगांव में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन नहर में गिर गया था। पिकअप वाहन के नहर में गिरने से 3 बच्चे बह गए थे । इस मामले में कल गुरुवार को एक बच्चे का शव बरामद किया गया ,वहीं आज शुक्रवार को दो अन्य बच्चों का शव बरामद कर लिया गया है ।नगरदा थाना क्षेत्र के पुलिस कर्मियों ने जानकारी दी है कि पिकअप हादसे में लापता जिन दो बच्चों का आज शव मिला है उनकी पहचान ऋषभ महंत (6 वर्ष) और भुरू महंत (8 वर्ष) के रूप में हुई है।एक बच्चे का शव ग्राम बेलचुआ नहर गेट में फंसा मिला। जबकि दूसरे बच्चे का शव ग्राम रगजा के तालाब में बहकर पहुंच गया था। दोनों बच्चों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।गुरुवार को जिस लापता बच्चे का शव मिला था, उसकी पहचान इंद्रा कुमार जायसवाल (9 साल) के रूप में हुई है ।अपने बेटे को खोने के गम में डूबे पिता अशोक जायसवाल भी सड़क हादसे का शिकार हो गए। गंभीर रूप से घायल पिता का अस्पताल में इलाज जारी है।ज्ञात हो कि बुधवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वाहन के नहर में गिरने से बड़ा हादसा हो गया था।पिकअप में सवार 20 लोग नहर में गिर गए थे, जिसमें से 17 लोगों को तत्काल जेसीबी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। वहीं तीन बच्चे लापता हो गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर