मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

एंडरसन की आलोचनाओं से हैरान था: करन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

साउथहैंपटन। इंग्लैंड के सैम करन का कहना है कि पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद अनुभवी सीमर जेम्स एंडरसन की आलोचना के कारण उन्हें झटका लगा था।

एंडरसन गुरुवार को साउथहैंपटन में दूसरे टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के सबसे खतरनाक गेंदबाज दिखे, और उन्होंने 15 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट झटके। जिसके चलते, पाकिस्तान ने पहले दिन सिर्फ 126 रन पर अपने पांच विकेट खो दिए। इसी के साथ एंडरसन के टेस्ट क्रिकेट में 592 विकेट हो गए हैं और वे अब 600 विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने से सिर्फ आठ विकेट दूर हैं।

लेकिन सीरीज के पहले मुकाबले में एंडरसन ने सिर्फ एक विकेट लिया था, और इंग्लैंड के बैक फुट प्रदर्शन के लिए उन्हें बलि का बकरा बना दिया गया था। हालांकि, अंत में इंग्लैंड ने वह मैच तीन विकेट से जीत लिया था।

मैच के बाद करन ने कहा, "उन्होंने (एंडरसन) ने वास्तव में अच्छा खेला। मैं उनके बारे में की जा रही सभी बातों से काफी हैरान थे, वह एक विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं और जिस किसी को भी उनके ऊपर संदेह है, वह समझदार नहीं है।"

उन्होंने कहा, "उन्होंने साबित कर दिया कि वह कितने अच्छे हैं और अब वे 600 विकेट लेने वाले हैं। मुझे यकीन है कि वे वहां पहुंच जाएंगे।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर