मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 12:51 · नई दिल्ली संस्करण

शीतलहर में मानवता की मिसाल: जनचेतना कल्याण मंच ने 101 जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन92 बार पढ़ा गया
शीतलहर में मानवता की मिसाल: जनचेतना कल्याण मंच ने 101 जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े

बलरामपुर।छत्तीसगढ़ में इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली शीतलहर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। ठंड से सबसे अधिक परेशानी गरीब, असहाय और बेसहारा तबके के लोग हो रहे है। ऐसे कठिन समय में समाजसेवी संस्था जनचेतना कल्याण मंच ने एक बार फिर मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए जरूरतमंदों के बीच राहत पहुंचाई है।बीते 28 वर्षों से निरंतर सामाजिक सेवा में सक्रिय जनचेतना कल्याण मंच द्वारा शीतलहर को देखते हुए आज बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित वार्ड क्रमांक 13 में गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विकास दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के तहत 101 गरीब एवं असहाय लोगों को गर्म कपड़े प्रदान किए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके।कार्यक्रम के दौरान मंच के प्रदेश अध्यक्ष विकास दुबे ने कहा कि, कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की सहायता करना केवल सेवा नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। संस्था आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों के बीच राहत कार्य जारी रखेगी।इस अवसर पर यशपाल दुबे, मनोज तिवारी, विकास केशरी, उज्जवल तिवारी, विष्णु पांडेय, पीयूष गुप्ता, सलाम मंसूरी, अजय केवट सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।उल्लेखनीय है कि, जनचेतना कल्याण मंच का यह सेवा कार्य शीतलहर के बीच जरूरतमंदों के लिए न केवल सहारा बना, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और संवेदना की भावना को भी मजबूत करता नजर आया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर