मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · दोपहर 2:16 · नई दिल्ली संस्करण

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने व्यवसायी के परिवार से की मुलाकात, न्याय का दिया भरोसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन6 बार पढ़ा गया
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने व्यवसायी के परिवार से की मुलाकात, न्याय का दिया भरोसा

भागलपुर,। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को पुलिस जिला नवगछिया पहुंचे,जहां उन्होंने किराना व्यवसायी विनय कुमार गुप्ता के परिजन से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि बीते 4 मई की रात किराना दुकान व्यवसाई विनय कुमार गुप्ता की गोली मारकर हत्या अपराधियों द्वारा कर दी गई थी। तेजस्वी यादव ने परिवार मृतक के परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा जताया।‌उन्होंने एक तरफ जहां नीतीश कुमार की प्रशासनिक व्यवस्था को लचर बताया। वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा कि यह घटना काफी दुखद है। व्यवसायी विनय गुप्ता के परिवार को उचित मुआवजा के साथ न्याय मिले इसके लिए हम लोग उनके परिवार के साथ हैं। उल्लेखनीय है कि विनय गुप्ता हत्याकांड में नवगछिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की गहन समीक्षा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।गिरफ्तारी मुकेश झा और अनमोल पासवान दोनों तेतरी के रहने वाले हैं। उनसे पूछताछ की गई और दोनों ने अपराध को स्वीकार भी किया है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने समर्थक के मोटरसाइकिल बैठे हुए थे। तेजस्वी सफेद रंग का तौलिया लेकर मुंह ढके अपने समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे। तेजस्वी के आते ही उनके समर्थक सड़कों पर उनसे मिलने और हाथ मिलाने के लिए उमड पड़े।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर