मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 8:06 · नई दिल्ली संस्करण

मॉक पोल के बाद रामगढ़ में शुरू हुआ मतदान, डीसी एसपी पहुंचे कंट्रोल रूम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन42 बार पढ़ा गया
मॉक पोल के बाद रामगढ़ में शुरू हुआ मतदान, डीसी एसपी पहुंचे कंट्रोल रूम

रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा के 406 बूथ पर मॉक पोल के बाद बुधवार की को मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीसी चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार ने सबसे पहले कंट्रोल रूम का जायजा लिया। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों से हो रही वेब कास्टिंग का भी उन्होंने निरीक्षण किया।डीसी ने अपील की है कि सभी लोग अपने घर से निकले और मताधिकार का प्रयोग करें। रामगढ़ जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। रामगढ़ शहर से लेकर गांव तक के बूथ पर मतदाताओं की कतार लग चुकी है। लोग वोट देने के बाद अपनी सेल्फी भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।किसी बूथ पर नहीं बदला गया ईवीएमरामगढ़ विधानसभा की 406 बूथ पर सुबह 5:00 बजे ही मॉक पोल कर दिया गया था। इस दौरान सभी प्रत्याशियों के एजेंट भी वहां मौजूद थे। किसी बूथ पर ईवीएम की खराबी और बदले जाने की सूचना नहीं मिली है। डीसी ने बताया कि समय पर मतदान शुरू हो गया था। बूथ के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। मतदाता वोट देने के बाद अपनी सेल्फी ले सकते हैं। कई मतदान केंद्रों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं, ताकि मतदाताओं को वहां आकर्षित किया जा सके। कई मॉडल बूथ भी बनाए गए हैं, जहां मतदाताओं के लिए बेहतर इंतजाम है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर