मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, गांव में दहशत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन45 बार पढ़ा गया
हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, गांव में दहशत

पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के पंडाबिला गांव में जंगली हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की है।मिली जानकारी के अनुसार पंडाबिला गांव निवासी छोकरों करवा रात में घर के बाहर आवाज सुनकर बाहर निकले। उन्होंने देखा कि एक जंगली हाथी गांव में घुसकर घरों में तोड़फोड़ कर रहा है। उनके निकट आती हाथी को देखकर वह घर के अंदर जाने लगे,तभी हाथी ने उन्हें अपनी सूंड से पकड़ लिया और जोर से जमीन पर पटक दिया। इसके बाद हाथी ने उन्हें पैरों से कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।ग्रामीणों का कहना है कि यह हाथी पिछले तीन-चार दिनों से एसीसी कंपनी क्षेत्र के आसपास लगातार घूम रहा था। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हाथी की मौजूदगी की जानकारी पहले से होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। समय रहते कार्रवाई होती तो इस तरह की दुखद घटना टाली जा सकती थी। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर