मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान विधान सभा की कार्यवाही के वीडियो अंश उपलब्ध

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

जयपुर,। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा

की कार्यवाही के वीडियो अंश वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध कराने की

ऐतिहासिक पहल की है। देश की विधान सभाओं में राजस्थान विधानसभा कदाचित ऐसी

विधानसभा है, जहां विधानसभा के सदन की कार्यवाही के साथ वीडियो अंश भी

उपलब्ध कराये गये हैं।

विधानसभा की कार्यवाही वृत्तांत के वीडियो वेबसाइट व यूट्यूब पर उपलब्ध

अध्यक्ष

देवनानी ने बताया कि राजस्थान विधान सभा की सन् 1997 से कार्यवाही को

विडियो रूप में उपलब्ध कराया गया है। 10वीं राजस्थान विधानसभा के 8वें सत्र

से आवश्यकतानुसार कार्यवाही रिकार्ड की गई थी, उन्हें अब आवश्यक तकनीक

परिवर्तन के बाद उपयोग योग्य बनाया गया है। इन वीडियो को राजस्थान विधान

सभा के यू-ट्यूब चैनल व राजस्थान विधान सभा की वेबसाइट के माध्यम से

कार्यवाही वृत्तान्तों से लिंक कर दिया गया है। ये वीडियो अंश विधायकगण

सहित आमजन के उपयोग हेतु अब उपलब्ध हो गये हैं।

राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही सन् 1952 से वेबसइट पर उपलब्ध

देवनानी

ने बताया कि राजस्थान विधान सभा के गौरवमयी इतिहास, इसकी अप्रतिम व

अनुकरणीय समन्वयी कार्यप्रणाली को इस नवाचार के माध्यम से आमजन देख सकेंगे।

पक्ष-प्रतिपक्ष के संसदीय पुराधाओं के अनुपम व अविस्मरणीय योगदान को

समर्पित यह नवाचार आगामी विधान सभाओं के लिए भी प्रेरणास्त्रोत होगा।

देवनानी ने बताया कि राजस्थान विधान सभा की कार्यवाही वृत्तान्त प्रथम

विधानसभा के प्रारम्भ वर्ष 1952 से वेबसाइट पर उपलब्ध है। राजस्थान

विधानसभा के किसी भी सत्र की कार्यवाही को त्वरित खोज के साथ उपयोग में

लिया जा सकता है।

गौरवमयी इतिहास से लोग सजीव रूप से रू-ब-रू हो सकेंगे

देवनानी ने बताया कि राजस्थान विधान सभा की कार्यवाही के इन विडियो को

सार्वजनिक किये जाने का पावन उद्देश्य है। इस नवाचार से राजस्थान विधान सभा

के गौरवमयी इतिहास से लोग सजीव रूप से रू-ब-रू हो सकेंगे। राज्य की समृद्ध

संसदीय विरासतों के स्तम्भों को भी लोग इस पहल से जान सकेंगे। संसदीय

लोकतंत्र के मूल मंत्र विविधता में एकता व सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के

मार्ग को यह पहल प्रशस्त कर रही है। राजस्थान प्रदेश व भारत देश के

सर्वांगीण समन्वयी विकास में अपने योगदान के प्रति उत्तरोत्तर दृढ संकल्पित

करने के लिए अध्यक्ष ने यह नवाचार किया है।

विधायकगण इनका उपयोग कर

मुखर बने देवनानी ने विधायकगण का आह्वान किया है कि राजस्थान विधान सभा की

कार्यवाही के इन वीडियोज का अधिक से अधिक उपयोग करें व वाद-विवाद की

बारीकियों का अध्ययन करते हुए अपने योगदान को अधिक मुखर व कारगर बनाने का

प्रयास करें।

शोध एवं अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा राजस्थान विधानसभा

अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की इस पहल से राज्य के विश्वविद्यालयों में

लोकतंत्र पर होने वाले शोध एवं अनुसंधान को बढ़ावा मिल सकेंगा। अब वेबसाइट

और यूट्यूब चैनल पर कार्यवाही वृत्तांत और वीडियो उपलब्ध होने से

विद्यार्थियों को शोध और अनुसंधान में मदद मिल सकेंगी। न केवल प्रदेश बल्कि

देश के विश्वविद्यालयों, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा कराये जाने

वाले अनुसंधान परियोजनाओं में भी यह पहल मिल का पत्थर साबित हो सकेंगी।

उल्लेखनीय

है कि अध्यक्ष देवनानी ने वर्ष 2024 के कलैण्डर और डायरी में

वीर-वीरांगनाओं व महापुरुषों के चित्रों को समाहित कर ऐतिहासिक नवाचार के

साथ ही उन्होंने विधानसभा जनदर्शन, विधानसभा को पेपर लेस बनाने, प्रश्नों

के जवाब समय सीमा में मंगवाने और सर्वदलीय बैठक के आयोजन का नवाचार भी किया

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर