मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · शाम 5:06 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार के साथ आमेर किले का किया भ्रमण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन8 बार पढ़ा गया
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार के साथ आमेर किले का किया भ्रमण

जयपुर। चार दिवसीय भारत दौरे पर आए संयुक्त राज्य अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मंगलवार सुबह अपने परिवार के साथ जयपुर के ऐतिहासिक आमेर किले पहुंचे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आमेर किले में वेंस का भव्य स्वागत किया। वेंस के साथ उनकी पत्नी उषा वेंस, बेटे विवेक, इवान और बेटी मीराबेल भी मौजूद रहे।आमेर किले के जलेब चाैक में हथिनियां पुष्पा और चंदा ने पारंपरिक शैली में उनका स्वागत किया। साथ ही लोक कलाकारों ने कच्छी घोड़ी, घूमर और कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत कर मेहमानों का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति वेंस को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सुखद प्रवास की शुभकामनाएं दीं, वहीं उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अमेरिका की सेकेंड लेडी उषा वेंस का स्वागत किया।वेंस परिवार ने करीब डेढ़ घंटे तक आमेर फोर्ट का भ्रमण किया। उन्होंने दीवान-ए-आम, गणेश पोल, मान सिंह महल और विश्व प्रसिद्ध शीशमहल को देखा। शीशमहल की दीवारों पर लगे बेल्जियम से आयातित कांच और कीमती पत्थरों की सजावट ने उन्हें खासा प्रभावित किया। वेंस बेटी मीराबेल को गोद में लिए किले का भ्रमण करते नजर आए। किले से लौटते समय उनका काफिला जयपुर के प्रतिष्ठित हवा महल के सामने से गुजरा। इसके बाद वे रामबाग पैलेस लौटे, जहां वे अपने परिवार के साथ ठहरे हुए हैं। सुबह वे होटल के गार्डन में नंगे पांव टहलते भी देखे गए। दोपहर 2:45 बजे वेंस राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित अमेरिकी बिजनेस समिट में हिस्सा लेंगे और उद्वोधन करेंगे। इसके बाद उनकी राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर से मुलाकात प्रस्तावित है।गौरतलब है कि वेंस सोमवार को दिल्ली पहुंचे थे, जहां उन्होंने अक्षरधाम मंदिर के दर्शन किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। वेंस सोमवार रात करीब 10 बजे जयपुर पहुंचे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर