मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · दोपहर 2:24 · नई दिल्ली संस्करण

सीएसजेएमयू : कुलपति इलेवन का दबदबा, कुलसचिव टीम को 6 विकेट से हराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर,

10 फरवरी । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में शनिवार को

हुए फ्रेंडली क्रिकेट मैच में कुलपति इलेवन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते

हुए कुलसचिव इलेवन को 6 विकेट से हरा दिया। विश्वविद्यालय के शिवाजी

स्टेडियम में हुए इस मैच में कुलपति इलेवन के प्रभाकर पांडेय ने शानदार

बल्लेबाज करते हुए 72 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

विश्वविद्यालय

के 59वें स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों

और प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया

गया था। 20-20 ओवर के इस मैच में कुलपति इलेवन ने टॉस जीत कर पहले बॉलिंग

करने का फैसला किया। कुलसचिव इलेवन ने 20 ओवर मे 143 रन का स्कोर खड़ा किया।

राहुल दीक्षित (3 विकेट) ने कुलपति इलेवन की ओर से गेंदबाजी में कमाल

दिखाया तो वहीं सलामी बल्लेबाज अभिषेक (59’) और पंकज (35) ने कुलसचिव इलेवन

की ओर से अच्छा प्रदर्शन किया। जवाब में कुलपति इलेवन की टीम ने प्रभाकर

की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते 18वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रभाकर

पांडेय ने 10 चौके और 3 छक्कों की बदौलत 72 रन बनाए। अंकित ने 38 रन बनाए।

प्रभाकर को बेस्ट बैट्समैन व राहुल को बेस्ट बॉलर के तौर पर सम्मानित किया

गया।

इस अवसर पर मैच के अंपायर रहे संजीव शर्मा और फरीद सिद्दकी

को भी सम्मानित किया गया। इससे पहले विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विनय

कुमार पाठक, आयुर्वेदाचार्य डॉ वंदना पाठक, कुलसचिव डॉ अनिल यादव, प्रति

कुलपति प्रो सुधीर कुमार अवस्थी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का हौंसला

बढ़ाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर